फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: बिहार के वीडियो को जंतर-मंतर प्रदर्शन से जोड़कर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पूरी पड़ताल

Thu, 23 Jul 2026 08:03 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जंतर-मंतर पर एक शख्स ने थार में आग लगाने की कोशिश की। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर सीजेपी के प्रदर्शन के बाद से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक शख्स एक थार में आग लगाते नजर आ रहा हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो जंतर-मंतर का है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो बिहार का है। इस वीडियो का जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से कोई संंबंध नहीं है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जंतर-मंतर पर एक शख्स थार को आग लगा रहा है। 

ट्राइसिटीन्यूज123 नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, ‘दिल्ली के जंतर-मंतर के पास एक व्यक्ति ने थार गाड़ी में आग लगाने की कोशिश की। घटना के बाद मौके पर हंगामा हुआ और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। मामले की जांच जारी है।’  पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं। 

 

विज्ञापन

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें न्यूज18 की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2026 को साझा की गई है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि बिहार में हादसे के बाद थार में लगाई आग की कोशिश! 

 

इसके बाद हमें Gaya 24x7 नाम के फेसबुक अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यहां बताया गया है कि गया: जय प्रकाश झरना के पास थार ने मारी टोटो में टक्कर, तीन घायल गुस्साई भीड़ ने वाहन में की तोड़फोड़। 

 


आगे की पड़ताल में हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 16 जुलाई  2026 को प्रकाशित की गई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि गया शहर के गांधी मैदान स्थित जयप्रकाश झरना के पास गुरुवार को तेज रफ्तार थार ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया। पहले स्कूटी और फिर ई-रिक्शा (टोटो) को टक्कर मारने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए लोगों ने थार वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, हालात को संभाला और वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को बिहार का पाया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें