फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: योगी अदित्यानाथ के दो साल पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा शेयर

Fri, 06 Feb 2026 08:54 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ ने कहा है कि वे प्रधानमंत्री बने तो छह महीने के अंदर  पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा होगा। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ बोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी का कहना है कि अगर वह प्रधानमंत्री बने तो छह महीने के अंदर पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा होगा।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया गया। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की बात कही है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री बने तो छह महीने के अंदर पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा होगा। 

सनातनी परिवार नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, “योगी जी ने कहा एक बार पीएम बनने दीजिए फिर देखिये।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसके साथ ही वीडियो में लिखा है कि योगी जी ने कहा एक बार पीएम बनने दीजिए

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें योगी अदित्यानाथ के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला। वीडियो में 1 मिनट 30 सकेंंड पर वायरल क्लिप देखने को मिली। यह वीडियो 18 मई 2024 को साझा किया गया। यहां योगी अदित्यानाथ ने बोलते हैं कि अब तो पाकिस्तान को पाक अधिकृत कश्मीर को बचाना मुश्किल हो रहा है आप देखना चुनाव के बाद मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने दीजिए अगले छ महीने के अंदर आप देखेंगे कि पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा हुआ। इसके लिए हिम्मत चाहिए होती है।

विज्ञापन


आगे की पड़ताल में हमें एबीपी न्यूज की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 19 मई 2024 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवालिए लहजे में कहा कि देश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब क्या होता था। उन्होंने कहा कि हम अपने दुश्मनों की पूजा थोड़े करेंगे।  कोई हमारे लोगों को मारेगा तो हम उसको पूजेंगे नहीं, हम भी तो वही करेंगे, जिसका वह हकदार है और अब वह हो रहा है।. अब तो पीओके को बचाना मुश्किल हो रहा है, आप देखना चुनाव बाद पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के अगले 6 महीने के अंदर, पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा होगा। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि योगी आदित्यानाथ ने पीएम मोदी के तीसरे बार प्रधानमंत्री बनने की बात कही है। वीडियो एडिट करके भ्रामक दावा किया जा रहा है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें