फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: नोएडा में आग लगने के दो साल पुराने वीडियो को झूठे दावे के साथ किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Fri, 17 Apr 2026 04:02 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो 13 अप्रैल को नोएडा में हुए प्रदर्शन का है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो दो साल पुराना निकला। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बिल्डिंग जलती नजर रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो नोएडा सक्टेर 62 का है। जहां 13 अप्रैल को नोएडा प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने फैक्टरी में आग लगा दी है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को दो साल पुराना पाया है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह नोएडा प्रदर्शन के दौरान का है। जहां प्रदर्शनकारियों ने फैक्टरी में आग लगा दी है। 

भारतीयराष्ट्र नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा,’नोएडा में तनाव का माहौल: श्रमिकों के प्रदर्शन में हिंसा और झड़पें’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें pgcgzb नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 1 जून 2024 को साझा किया गया है। वहीं, यहां बताया गया है कि नोएडा सेक्टर 62 में आग।

 

आगे की पड़ताल में हमें आज तक की रिपोर्ट मिली। यह 1 जून 2024 को प्रकाशित हुई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इन दिनों भीषण गर्मी के बीच नोएडा में आग लगने की घटना लगातार सामने आ रही है। पिछले तीन दिन से लगातार नोएडा में कहीं न कहीं, किसी न किसी कारण से आग लग जा रही है।  ताजा घटना सेक्टर 63 की है। यहां शनिवार की दोपहर एक आईटी कंपनी की बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में बिल्डिंग में स्थित एक ऑफिस भी आ गई।

इसके बाद हमने अमर उजाला की न्यूज डेस्क से संर्पक किया। यहां हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 31 मई 2024 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि नोएडा के सेक्टर 63 स्थित एक ऑफिस में शुक्रवार को एसी में ब्लास्ट हो गया। एसी के फटने से बिल्डिंग में आग लग गई। आगजनी के कारण मौके पर कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है।  

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को करीब दो साल पुराना पाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें