फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: न्यूयॉर्क के दो महीने पुराने वीडियो को इस्राइल-ईरान से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Mon, 16 Mar 2026 07:57 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस्राइल के खुफिया भवन में आग लग गई है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बिल्डिंग में आग लगी दिख रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस्राइल के खुफिया भवन में आग लग गई है। इस वीडियो को ईरान-इस्राइल जंग से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो अमेरिका के न्यूयार्क का है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस्राइल के खुफिया भवन में आग लग गई है। 

सलीम खान नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, ”ब्रेकिंग न्यूज आज रात इजराइल के तेल अवीव स्थित खुफिया भवन में आग लग गई।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें FDNY Response Videos नाम के फेसबुक अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 18 जनवरी 2026 को साझा किया गया है। यहां लिखा है कि क्वींस के फ्लशिंग एवेन्यू स्थित 19-05 नंबर की मिश्रित इमारत में भीषण आग लगी, जिसे बुझाने के लिए फायर डिपार्टमेंट ऑफ नर्सिंग (एफडीएनवाई) ने कड़ी मशक्कत की। आग पहली मंजिल पर स्थित एक टायर की दुकान से शुरू हुई और पूरे भवन में घना काला धुआं फैल गया। आग फैलने और खतरा बढ़ने के साथ ही स्थिति तेजी से बिगड़ती चली गई। कमांड ने सभी कर्मियों को इमारत से बाहर निकलने का आदेश दिया, कई सीढ़ियां तैनात की गईं और टायर के स्टॉक से भड़की आग के कुछ हिस्सों को बुझाने के लिए फोम का इस्तेमाल शुरू किया गया।

यहांं से पता चलता है कि वायरल वीडियो ईरान- इस्राइल के जंग से पहले का है। 

आगे की पड़ताल के लिए हमने कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 17 जनवरी 2026 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि शनिवार की सुबह न्यूयॉर्क शहर के अग्निशमन विभाग (एफडीएनवाई) ने क्वींस में एक टायर की दुकान के ऊपर लगी भीषण आग को बुझाने में घंटों मशक्कत की। एफडीएनवाई के अधिकारियों ने बताया कि कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें दमकलकर्मी, बच्चे और एक गर्भवती महिला शामिल हैं। रिडवुड स्थित इस आग में इमारत का एक हिस्सा ढह गया। एफडीएनवाई का कहना है कि जलते हुए टायरों के कारण आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण रहा। लगभग साढ़े तीन घंटे बाद जब दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, तब तक दुकान की खिड़कियां पूरी तरह से टूट चुकी थीं।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को न्यूयॉर्क का पाया है। इस वीडियो का इस्राइल और ईरान के युद्ध से कोई संंबंध नहीं है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें