फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: मनोज तिवारी के छह साल पुराने वीडियो को बांकीपुर चुनाव से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Tue, 04 Aug 2026 07:44 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बांकीपुर चुनाव के बाद मनोज तिवारी भावुक हो गए हैं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को गलत पाया है। 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के नीरज कुमार को 19 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया। अंतिम मतगणना में प्रशांत किशोर को 64,151 वोट, भाजपा के नीरज कुमार को 44,827 वोट और राजद की रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा नेता मनोज तिवारी भावुक होते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भाजपा को बांकीपुर उपचुनाव हार मिली है। इसके कारण ही मनोज तिवारी भावुक हो गए हैं। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो छह साल पुराना है। इस वीडियो का बांकीपुर चुनाव से कोई संबंध नहीं है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भाजपा नेता मनोज तिवारी बांकीपुर चुनाव के नतीजे के बाद भावुक नजर आ रहे हैं। 

Barmhastra competitive classes नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, ‘प्रशांत किशोर की जीत पर मनोज तिवारी का भावुक अंदाज़, बयान बना चर्चा का विषय।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं। 

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें कोई रिपोर्ट नहीं मिली। इसके साथ ही हमने मनोज तिवारी के सोशल मीडिया अकाउंट पर सर्च किया। इस से जुड़ा कोई वीडियो नहीं मिला। 

 

 

इसके बाद हमने वीडियो के कीफ्रेम से सर्च किया। इस दौरान हमें टीवी9 की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2020 को प्रकाशित की गई है। यहां बताया गया है कि संघर्ष के दिन याद कर छलके मनोज तिवारी के आंसू, बोले - गरीबी का मजाक बनाने वालों का जनता मजाक बनाएगी। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को छह साल पुराना पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें