फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: पश्चिम बंगाल के चार साल पुराने वीडियो को अभी का बातकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Wed, 22 Apr 2026 06:19 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल कर दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में एक महिला लोगों को भाजपा को वोट नहीं देने के लिए बोल रही है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को पहले चरण के लिए मतदान है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला लोगों को धमकी देते नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है। वीडियो पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनाव के दौरान का है। जहां एक महिला लोगों को धमकाते हुए भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं देने के लिए  बोलती नजर आ रही है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो चार साल पुराना पाया है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल चुनाव के समय एक महिला लोगों को भाजपा को वोट नहीं देने के लिए कह रही है।

सचिन गोरे नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा,’टीएमसी महिला नेत्री ने एक इलाके के निवासियों को चेतावनी दी कि अगर एक भी वोट बीजेपी को गया या किसी ने बीजेपी का झंडा लगाया तो वह सब कुछ आग के हवाले कर देगी। सब कुछ आग लगा देगी पुरे बस्ती में आग लगा देगी। सारे सेकुलर और बंगाल पुलिस इस पर चुप  है।अगर बंगाल में बीजेपी हारी तो समझो बंगाली हिन्दुवों तुम्हे कोई नही बचा सकता।" पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें एबीपी बंगाली के रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 16 फरवरी 2022 को प्रकाशित की गई है। यहां हमें वायरल वीडियो का एक कीफ्रेम देखने को मिला। रिपोर्ट में बताया गया है कि खुद भाजपा नेता ने भाजपा उम्मीदवार को वोट देने से मना किया! यह घटना खड़गपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 10 में घटी। भाजपा नेता बेबी कोल ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर आप भाजपा को वोट देंगे तो नतीजे अच्छे नहीं होंगे। अगर आप भाजपा उम्मीदवार को वोट देंगे तो मैं आपके घर में घुसकर आपकी पिटाई करूंगी।’ इसके साथ ही नेता ने पार्टी का झंडा और पोस्टर भी फाड़ दिया। तृणमूल ने इस घटना पर तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सत्ताधारी पार्टी ने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि भाजपा गुटबाजी के झगड़ों से जूझ रही है।

 

 

 

आगे की पड़ताल में हमें न्यूज18 की रिपोर्ट मिली। यहां भी वायरल वीडियो का एक कीफ्रेम देखने को मिला। यह रिपोर्ट 6 फरवरी 2022 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उम्मीदवारों की सूची को लेकर भाजपा में बड़ा विवाद शुरू हो गया है। औद्योगिक नगरी खड़गपुर के पार्टी के उम्मीदवार को वोट देने वालों को उनके घरों में आग लगाने की धमकी दी जा रही है। खड़गपुर के वार्ड नंबर 10 में खुद एक भाजपा नेता ने ऐसी धमकी दी है। इस घटना से इलाके में भारी हलचल मच गई है। धमकी के अलावा, नेता को गुस्से में आकर कैमरे के सामने पार्टी के पोस्टर फाड़ते हुए भी देखा गया।

 

विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को चार साल पुराना पाया है। इस वीडियो का मौजूदा समय और टीएमसी से कोई संबंध नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें