फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: असम के पांच महीने पुराने वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताकर किया जा रहा शेयर

Fri, 24 Apr 2026 06:26 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को पहले चरण का मतदान हुआ। पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग हुई। इस दौरान 92.88 फीसदी लोगों ने वोट डाला। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है। वीडियो में बहुत से लोग एक सड़क से जाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल का है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो 2025 का असम का है। 

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल का है। 

क्रिएटली मीडिया नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा,”यह कराची नहीं है। यह ढाका नहीं है। यह कोलकाता है। पश्चिम बंगाल के हिंदुओं के पास अपने राज्य को बचाने का आखिरी मौका है।" पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें sofikul_143_98 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 26 दिसंबर 2025 को साझा किया गया है। वहीं, वीडियो के आखिरी क्लिप में इज्तिमा धुबरी असम लिखा मिला। 

 

 

 

यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो असम का है। इसके बाद हमने कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें सेंटिनल असम की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 26 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि असम, पश्चिम बंगाल और मेघालय से लाखों मुस्लिम अनुयायियों की भारी भीड़ के साथ तीन दिवसीय उत्तर पूर्वी इज्तेमा, जो धुबरी जिले के गौरीपुर के बोतेर टोला क्षेत्र में आयोजित किया गया था, मंगलवार को वैश्विक शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह विशाल धार्मिक आयोजन 21 दिसंबर को शुरू हुआ और मंगलवार को लाखों लोगों की सामूहिक प्रार्थना (दुआ) के साथ समाप्त हुआ।

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को असम का पाया है। इस वीडियो का पश्चिम बंगाल से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें