फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: उदयनिधि स्टालिन की तस्वीर पर पैर पोंछने के 2023 के वीडियो को हालिया घटना बताकर किया जा रहा शेयर

Fri, 15 May 2026 07:14 PM IST
Sandhya Kumari फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर उदयनिधि स्टालिन की तस्वीर पर पैर पोंछने का वीडियो अभी की घटना बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह घटना 2023 की की निकली है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में 12 मई को डीएमके विधायक उदयनिधि स्टालिन को विधानसभा में विपक्षा का नेता बनाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “सनातन धर्म को खत्म किया जाना चाहिए,” क्योंकि यह समाज में बंटवारा करता है। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा हा है, इस वीडियो में उदयनिधि स्टालिन की तस्वीरों पर पैर पोंछते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति दरवाजे से बाहर निकलकर डीएमके नेता की तस्वीर पर पैर पोंछता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो को उनके हालिया बयान से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।  

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि इस दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। जांच में पता चला कि यह वीडियो हालिया नहीं है बल्की 2023 का है। उस समय भी स्टालिन ने हिंदुओं के विरोध में बयान दिया था। 

क्या है दावा  

वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि उदयनिधि स्टालिन की तस्वीर को इस्तेमाल पैर पोंछने के लिए किया जा रहा है। 

भक्त प्रह्लाद (@RakeshKishore_l) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “हिंदुओं ने उदयनिधि स्टालिन को उनके 'सनातन धर्म के उन्मूलन' वाले बयान का जवाब देना शुरू कर दिया है। तमिलनाडु के सभी हिंदू घरों में ऐसा ही किया जाना चाहिए। हर घर में जमीन पर इसे बिछाया जाना चाहिए, और इसके लिए तस्वीरों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो 'IND Tamil 24x7' नाम के यूट्यूब चैनल पर 17 सितंबर 2023 को प्रकाशित मिला। यहां जो वीडियो शेयर किया गया था उस वीडियो पर लिखा गया था “आंध्र के मंदिर में उदयनिधि की तस्वीर इस्तेमाल हुई! वीडियो वायरल…”

 

आगे सर्च करने पर हमें यह वीडियो दिनामलार नाम के यूट्यूब चैनल पर देखने को मिली। इस चैनल पर भी वीडियो को 17 सितंबर 2023 को प्रकाशित था। इस वीडियो का कैप्शन दिया गया था “हिंदू धर्म को नष्ट करने की कसम खाने वाले उदयनिधि को आंध्र में विरोध का सामना करना पड़ रहा है।” 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि 2023 के वीडियो को हालिया बयान से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें