फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: केदारनाथ में एयर एंबुलेंस हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिग को गौरीकुंड क्रैश की बताकर किया जा रहा शेयर

Thu, 19 Jun 2025 09:32 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक हेलिकॉप्टर क्रैश की तस्वीर शेयर की जा रही है। तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश की है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। रविवार को सुबह-सुबह केदारनाथ रूट पर श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। दर्दनाक हादसे में सातों लोगों की मौत हो गई। इसी दौरान अब एक क्रैश हुए हेलिकॉप्टर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर को शेयर करके उस हादसे का बताया जा रहा है। तस्वीर में हेलिकॉप्टर जमीन पर पड़ा हुए है और उसका पीछे का हिस्सा टूटा हुआ है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को भ्रामक पाया है। जांच के दौरान पता चला कि हेलिकॉप्टर का यह तस्वीर रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में हुए हादसे की नहीं है बल्कि उत्तराखंड के केदारनाथ में एक एयर एंबुलेंस हेलीकॉप्टर के तकनीकी खराबी आने के बाद आपातकालीन लैंडिंग के दौरान की है। 

क्या है दावा 

इस तस्वीर को शेयर करे दावा किया जा रहा है कि यह वही हेलिकॉप्टर है जो रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में क्रैश हो गया था। इस क्रैश में 7 लोगों की जान चला गई थी।

विकास वर्मा नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करके लिखा “उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ, हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट-बच्चे समेत 5 की मौत। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

  इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल  

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें न्यूज 18 पर इसी फोटो के साथ एक रिपोर्ट मिली। 17 मई 2025 को पोस्ट इस रिपोर्ट से हमें पता चला कि “उत्तराखंड के केदारनाथ में एक एयर एंबुलेंस हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी आने के बाद आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर के टेल रोटर में खराबी आ गई थी, जिसके बाद पायलट ने बड़ी मुश्किल से इसे लैंड कराया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पायलट की सूझबूझ से तीन लोगों की जान बच गई।”

 

 

इस खबर के बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें 17 मई 2025 को वायरल हो रहे हेलिकॉप्टर से जुड़ी हुई एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट से पता चला कि केदारनाथ धाम में लैंडिंग के समय हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेली एंबुलेंस ऋषिकेश एम्स का था, जोकि ऋषिकेश से केदारनाथ जा रहा था। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने की इसकी पुष्टि की। शनिवार 17 मई को केदारनाथ हेलिपैड से बमुश्किल 20 मीटर पहले एम्स का हेलिकॉप्टर क्रेश हो गया। पायलट सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर एक मरीज को लेने ऋषिकेश से केदारनाथ आ रहा था। एम्स के पीआरओ ने बताया कि हार्ड लैंडिंग के दौरान हादसा हुआ था। 

  हेलिकॉप्टर की टेल टूटी है। कोई घायल नहीं है। हेलिकॉप्टर में केवल पायलट सवार था। बता दें,  29 अक्तूबर 2024 को पीएम नरेंद्र मोदी ने एम्स की हेली एंबुलेंस सेवा संजीवनी का शुभारंभ किया था। 
विज्ञापन

  
 

केदारनाथ में यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर 15 जून को हादसे का शिकार हुआ था। अमर उजाला की रिपोर्ट में हादसे की कई तस्वीर भी देखने को मिली। 

  पड़ताल का नतीजा 
विज्ञापन

  हमारी पड़ताल में यह साफ है कि हेली एंबुलेंस की आपत लैंडिग के दौरान क्षतिग्रस्त हुए हेलिकॉप्टर का तस्वीर को रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में क्रैश हुए चोपर की बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें