सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर किया जा रहा है। इस तस्वीर में एक दुकान नजर आ रही है। जहां पर युवक सामान बेच रहा है। उसके सामने एक सफेद रंग के बोर्ड में लिखा गया है ‘'जब तक मोदीजी सच बोलते तब तक उधार बंद है।'
क्या है दावा
इस तस्वीर को शेयर करके प्रधानमंत्री मोदी पर तंज किया जा रहा है। तस्वीर से पीएम मोदी का अपमान करने की कोशिश की जा रही है। इस तस्वीर को कई सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा शेयर किया गया है।
Love me india नाम के एक फेसबुक अकाउंट से फोटो को शेयर करके लिखा गया “सही है…”(
पोस्ट का आर्काइव लिंक)
Bappi लहरी Parody (@BappiLaher08001) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “आत्म निर्भर भारत का एक योद्धा..”(
पोस्ट का आर्काइव लिंक)
पड़ताल
इस तस्वीर की पड़ताल करने के लिए हमने इस फोटो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह फोटो कई सोशल मीडिया अकाउंट पर मिली। यहां इस फोटो को 2019 में भी शेयर किया गया था। यहां से साफ हो गया कि यह तस्वीर पुरानी है।
यहा हमें Nagina, District-Bijnor - U.P. नाम से एक फेसबुक अकाउंट पर यह फोटो देखने को मिली। इस फोटो और वायरल फोटो में सभी चीजें एक जैसी देखने को मिली। बस फोटो में सफेद रंग के बोर्ड में जो लिखा था वो अलग था। यहां बोर्ड पर लिखा गया था ‘कृपया उधार न मांगे, हमने खुद लोन ले रखा है।’ इस फोटो को 8 सितंबर 2018 को पोस्ट किया गया था।
आगे हमने फेक इमेज डिटेक्टर टूल से फोटो को जांचने की कोशिश की, यहां से हमें पता चला कि यह कंप्यूटर द्वारा बनाई गई या बदलाव की गई इमेज है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि फोटो को एडिट करके बनाया गया है।