फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: हरियाणा में कांग्रेस की हार के बाद दीपेंद्र हुड्डा के रोने का दावा भ्रामक, ये है वीडियो का सच

Thu, 10 Oct 2024 07:44 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो हरियाणा में कांग्रेस की हुई हार के बाद का है। 

विज्ञापन
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा सकता है हरियाणा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा रोते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने हुड्डा को कंधे पर उठा रखा है और उनके आंखों से आंसू निकल रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद का है। इसे चुनाव नतीजों से जोड़कर दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद दीपेंद्र हुड्डा रो पड़े थे।

विवेक_पंडित (@vivekpandit1583) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “दीपक हुड्डा जी का इस तरह से भावुक होना(रोना) मुझे पीड़ा से भर दिया और हमे क्या हम तो, खैर छोड़ो  बीजेपी के कार्यकर्ताओ को तो और भी दुखी होना चाहिए भाई जिस आदमी ने तुम इलेक्शन जितवाया तुम उससे कब मिलकर अपनी खुशियां बांटोगे। तुम अलग ही इनकी फैक्ट्री वाली जलेबी पेले जा रहे हो।”
विज्ञापन

 

जॉनी शर्मा (@JonnySharma04) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा  “जिस दिन गहलोत हरियाणा में सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त हुआ था हार उसी दिन निश्चित हो गई थी, पायलट के प्रचार से अगर सरकार आ जाती तो पायलट का कद बढ़ता और CM दीपेंद्र हुड्डा बनते जो कि गहलोत को मंजूर नहीं था। ये आंसू भारी पड़ेंगे।”
 

पड़ताल 

वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के काफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से हमें इस बायतु विधायक हरिश चौधरी का एक ट्वीट मिला। हरीश चौधरी ने 5 जून 2024 को वीडियो शेयर करते हुए लिखा था “हरियाणा में किसानों और नौजवानों की एक बुलंद आवाज मेरे मित्र भाई @DeependerSHooda जी को देश की सबसे बड़ी पंचायत में रोहतक की जनता का एक बार फिर से प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रोहतक की जनता का हृदय से आभार।” 
 

आगे हमें करनाल ब्रेकिंग न्यूज नाम के एक यूट्यूब चैनल पर भी ये वीडियो देखने को मिला। वीडियो को कैप्शन में लिखा था “भीड़ देखकर दीपेंद्र हुड्डा की आंखों में आए आंसू , 3 लाख से ऊपर वोटों से जीते दीपेंद्र हुड्डा।”

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो 2024 में लोकसभा चुनावों के नतीजों के दौरान का है। इसका हालिया हरियाणा विधानसभा चुनाव से कोई लेना देना नहीं है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें