फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: एशिया कप को लेकर पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने नहीं की कोई टिप्पणी, फर्जी है वायरल हो रहा दावा

Tue, 29 Jul 2025 06:34 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने कहा है कि विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड में कम पैसा लगाता है, इसलिए वह रद्द हो गई है। लेकिन भारत पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में खेल रहा है। इसे रद्द नहीं किया गया है। पैसे का स्तर देशभक्ति तय करता है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप की तारीख के एलान के बाद से ही विवादों में घिरा है। चर्चा की वजह भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को होने वाला मैच है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। पोस्ट के साथ ही रविचंद्रन अश्विन की एक तस्वीर भी शेयर की जा रही है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अश्विन ने कहा है कि भारत अभी भी एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहा है। बीसीसीआई ने इसे रद्द नहीं किया है, क्योंकि पैसे की राशि देशभक्ति का स्तर तय करती है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि अश्विन ने बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में सबसे कड़वी बात बोली है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि रविचंद्र ने भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे मैच को लेकर ऐसी कोई भी टिप्पणी नहीं की है।

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर अश्विन ने कहा है कि विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड में कम पैसा लगाता है, इसलिए वह रद्द हो गई है। लेकिन भारत पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में खेल रहा है। इसे रद्द नहीं किया गया है। पैसे का स्तर देशभक्ति तय करता है।
ब्रूस वायन  (@_Bruce__007)  नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “रविचंद्रनअश्विन ने बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में सबसे कड़वी सच्चाई उगल दी। ऐसी बातें कहने के लिए हिम्मत चाहिए।”  पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

विज्ञापन

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें अश्विन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला। यह वीडियो 20 जुलाई 2025 को साझा किया गया है। वीडियो में अश्विन पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का इंटरव्यू ले रहे हैं। पड़ताल के दौरान पता चला कि वायरल तस्वीर को इस वीडियो के कीफ्रेम से लिया गया है। लेकिन पूरे वीडियो में हमें कहीं भी वायरल टिप्पणी देखने को नहीं मिली।  

आगे की पड़ताल में हमें रविचंद्र अश्विन के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट मिली। यह पोस्ट 28 जुलाई 2025 को साझा की गई है। पोस्ट में अश्विन ने वायरल दावे को फर्जी बताया है। उन्होंने लिखा मुझे इस झूठी खबर से मत जोड़िए”। 

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि रविचंद्र अश्विन ने एशिया कप को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें