सोशल मीडिया एक्स पर दक्षिण कोरिया से जुड़ा हुआ एक ट्वीट शेयर किया जा रहा है। इस ट्वीट में दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लागू होने का बात की जा रही है।
क्या है दावा
दावा किया जा रहा है कि दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लागू कर दिया गया है। राष्ट्रपति यूं सुक योल के आपातकालीन मार्शल लॉ की घोषणा की है। राजधानी सियोल में टैंकों और हेलीकॉप्टरों के काफिले देखे गए। गाड़ियों के एक कतार में कहीं जाते हुए तस्वीर शेयर की गई है।
के-एस (@araykonho) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ घोषित। राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने आपातकालीन मार्शल लॉ की घोषणा की है, राजधानी सियोल में टैंकों और हेलीकॉप्टरों के काफिले देखे गए। इस घटनाक्रम पर आपके क्या विचार हैं?” (
पोस्ट का आर्काइ लिंक)
ए.जे. ह्यूबर (@Huberton) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “अभी-अभी घोषणा हुई: दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने मार्शल लॉ घोषित किया। दक्षिण कोरिया के सुरक्षा बल सियोल में नेशनल असेंबली की इमारत में घुस गए हैं। टैंक सड़कों पर उतर आए हैं।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
पड़ताल
दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड के माध्यम से खबर के सच होने का पता लगाया। यहां हमें ‘
द इंडियन एक्सप्रेस’ की एक खबर मिली। इस खबर 4 दिसंबर को प्रकाशित किया गया था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से खबर में लिखा था कि मंगलवार को दक्षिण कोरिया में आपातकालीन मार्शल लॉ घोषित करने के कुछ ही घंटों बाद, सैन्य टुकड़ियों ने संसद में घुसने की कोशिश की। बुधवार की सुबह दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली के बाहर प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति यूं सूक योल के इस्तीफे की मांग करने के लिए एकत्र हुए, जिन्होंने देश में मार्शल लॉ लागू कर दिया था, लेकिन कुछ घंटों बाद ही इसे वापस ले लिया। ट्रेड यूनियन के सदस्य, विपक्षी दल राष्ट्रपति यूं से पद छोड़ने की मांग कर रहे हैं।'
आगे हमने तस्वीर के बारे में सच पता करने के लिए फोटो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें पता चला कि यह तस्वीर जनवरी 2024 की है और दक्षिण कोरिया की वर्तमान स्थिति से संबंधित नहीं है। हमें
यूट्यूब पर एक वीडियो मिला जिसमें 0:23 सेकेंड के टाइम फ्रेम में वायरल तस्वीर दिख रही है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि यह तस्वीर दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लगने के समय की नहीं है।