सार
Fact Check: चुनावों के बीच, सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का एक वीडियो वायरल है। पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कन्हैया ने इस्लाम अपना लिया है। न्यूजचेकर ने पड़ताल में बताया कि कन्हैया कुमार के पुराने वीडियो को एडिट करके फर्जी दावा साझा किया जा रहा है।
इस लोकसभा चुनाव में कई सीटें ऐसी हैं जिसकी खूब चर्चा है। राजधानी दिल्ली की उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट भी इस बार हाई-प्रोफाइल सीट मानी जा रही है। यहां से भाजपा सांसद मनोज तिवारी के सामने कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाया है। दोनों उम्मीदवार यहां चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में वह इस्लाम की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है। गौरतलब है कि यह वीडियो साल 2020 में भी वायरल हुआ था। उस समय न्यूजचेकर द्वारा की गई पड़ताल को यहां पढ़ा जा सकता है।
Courtesy: X/@ShivamdixitInd
Fact
सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में वह इस्लाम की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है। गौरतलब है कि यह वीडियो साल 2020 में भी वायरल हुआ था। उस समय न्यूजचेकर द्वारा की गई पड़ताल को यहां पढ़ा जा सकता है।
न्यूजचेकर की पड़ताल में न्यूजचेकर को One Channel के यूट्यूब पर 27 अगस्त 2018 को अपलोड किया गया वीडियो मिला था। वीडियो रिपोर्ट में बताया गया है कि कन्हैया कुमार नांदेड़ में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक कर रहे थे। इस वीडियो को पूरा देखने पर पता चला कि वीडियो के अलग-अलग हिस्सों को एडिट करके वायरल क्लिप को तैयार किया गया है। पूरे वीडियो में कन्हैया कुमार ने कहीं भी इस्लाम धर्म अपनाने की बात नहीं की है।
इस प्रकार न्यूजचेकर की पड़ताल में यह साबित हो गया कि कन्हैया कुमार के करीब 6 साल पुराने वीडियो को एडिट करके सोशल मीडिया पर फर्जी दावा शेयर किया जा रहा है।
(This story was originally published by Newschecker, as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)