फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: झूठा है आरबीआई का पुराने 500 और 1000 के नोट बदलने का आखिरी मौका देने का दावा

Tue, 04 Nov 2025 10:57 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि आरबीआई ने पुराने 500 और 1000 के नोट को बदले का आखिरी मौका दिया है। हमने अपनी पड़ताल मेंं वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने नए निर्देश जारी करके पुराने 500 और 1000 के नोट को बदले का आखिरी मौका दिया है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि आरबीआई के जारिए ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि आरबीआई ने निर्देश जारी किया है कि 2016 में नोटबंदी के दौरान बंद हुए ₹500 और ₹1000  बदले का आखिरी मौका दिया जा रहा है। 

राहुल कुमार नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा “पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट बदलने का आखिरी मौका! आरबीआई ने जारी किए नए नियम। जानें कैसे और कहां बदलें नोट? पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट बदलने का आखिरी मौका! आरबीआई के नए नियम जानें, कैसे और कहां बदलें नोट? पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट बदलने का आखिरी मौका! आरबीआई द्वारा जारी नए नियम जानें, कैसे और कहां बदलें नोट?” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन


पड़ताल 

हमने दावे की पड़ताल के लिए कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें इससे संबंधित कोई खबर नहीं मिली। 

आगे की पड़ताल में हमने आरबीआई की वेबसाइट पर सर्च किया। यहां भी हमें हाल ही में वायरल दावे से संबंधित कोई प्रेस विज्ञप्ति नहीं मिली। 

इसके बाद हमने पीआईबी फैक्ट चेक के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट मिला। पोस्ट में वायरल पोस्ट को झूठा बताया गया है। पोस्ट में लिखा है सोशल मीडिया पर प्रसारित एक न्यूज आर्टिकल में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ₹500 और ₹1000 के पुराने बंद हो चुके नोट बदलने के लिए नए नियम जारी किए हैं। यह दावा फर्जी है। आरबीआई ने ऐसा कोई नियम जारी नहीं किया है। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। आरबीआई ने पुराने नोट 500 और 1000 के नोट से संबंधित कोई निर्देश जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें