सोशल मीडिया पर एक महाकुंभ में आग लगने का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में मेले एक तरफ से धुआं उठता हुआ नजर आ रहा है।
क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ में बम फटा है, जिसके कारण वहां आग लग गई। फेसबुक, इंस्टाग्राम, युट्यूब पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए गए हैं।
संदीप यादव नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो के ऊपर लिखा गया है “महाकुंभ में बम ब्लास्ट किया गया है।” इसी के साथ कैप्शन में लिखा गया है “महाकुंभ मेला प्रयागराज में बम ब्लास्ट” (
पोस्ट का आर्काइव लिंक)
एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “महाकुंभ में लगी भीषण आग” (
पोस्ट का आर्काइव लिंक)
करीना प्रजापति नाम के एक यूट्यूब चैनल से भी इस वीडियो को शेयर किया गया है। (
पोस्ट का आर्काइव लिंक)
पड़ताल
इन वीडियो और दावों का सच जानने के लिए हमने
अमर उजाला की न्यूजडेस्क से संपर्क किया तो हमें पता चला कि मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में रविवार को दोपहर बाद करीब चार बजे करपात्र धाम वाराणसी और गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बांस-फूस के बने लगभग 300 कॉटेज जलकर राख हो गए। यही नहीं पांच बाइकें और पांच लाख रुपये कैश भी आग की भेंट चढ़ गए। दुर्घटना के दौरान कॉटेज में रखे 10 से ज्यादा एलपीजी सिलेंडरों में धमाके हुए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि आग की चपेट में आने से हरियाणा व सिलीगुड़ी के दो लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। प्रशासन ने आग लगने का कारण सिलेंडर के रिसाव को बताया है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है महाकुंभ में बम फटने का दावा गलत है।