फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: ट्रंप के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से एस. जयशंकर को बाहर जाने के लिए कहने का दावा गलत, पढ़ें पड़ताल

Thu, 23 Jan 2025 07:30 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को ट्रंप के कार्यक्रम से बाहर जाने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में सभी लोग खड़े हुए है और राष्ट्रगान हो रहा है। वीडियो में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा  
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कार्यक्रम स्थल से बाहर जाने के लिए कहा गया।

सुप्रियो सरकार (@SarkarSupriyo) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “जयशंकर को तो आमंत्रित भी नहीं किया गया... इस  ***या आदमी के लिए शर्मनाक...जयशंकर को व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कंधे हिलाकर पीछे की पंक्तियों में बैठने के लिए कहा, लेकिन वह ऐसा नहीं करना चाहते थे।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 

डोनाल्ड जे ट्रम्प प्रेस (@TrumpPressNote) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “जयशंकर को राष्ट्रपति समारोह में पीछे की पंक्ति में खड़े होने के लिए कहा गया और उन्होंने मना कर दिया।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

इसी तरह के कई पोस्ट आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने 20 जनवरी, 2025 के ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के पूरे वीडियो की तलाश की। संयुक्त कांग्रेस समिति के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर हमें ये पूरा वीडियो मिला। 

वीडियो के 3:08:30 टाइमस्टैम्प पर दिखा कि एक फ़ोटोग्राफ़र ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह को कैमरे में कैद रही थी। एक जगह पर, वह कार्यक्रम की तस्वीरें लेने के लिए आगे की पंक्ति में बैठे विदेश मंत्री जयशंकर के सामने आती हुई दिखाई देती है।

महिला फोटोग्राफर से अनुरोध करने के बाद वापस जाती हुई नजर आती है। कार्यक्रम में जयशंकर को अपनी जगह पर बैठे हुए देखा जा सकता है। 

वीडियो से ये साफ हो रहा है कि महिला फोटोग्राफर को पीछे जाने के लिए कहती है न की विदेश मंत्री जयशंकर को। 



पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि जयशंकर को पीछे पंक्ति में जाने के लिए कहने का दावा गलत है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें