फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: ग्वालियर के विमान क्रैश के पुराने वीडियो को ताजा संघर्ष से जोड़ झूठ फैला रहा पाकिस्तान, जानें सच

Wed, 14 May 2025 11:53 AM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर प्रोपेगेंडा फैलाने से पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की तरफ से दावा किया गया कि भारतीय लड़ाकू विमान को गिरा दिया गया और पायलट को पकड़ लिया गया है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। सैन्य कार्रवाई में भारत के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने में लगा हुआ है। पाकिस्तान सोशल मीडिया पर तरह-तरह के झूठ फैला कर खुद को दिलासा दे रहा है। ऐसे दावे के साथ पाकिस्तान की ओर से एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इसे शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारतीय विमान को गिरा दिया और पायलट को पकड़ लिया। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। भारत सरकार की ओर से इस दावे का खंडन किया गया है। यह साफ बताया गया है कि शेयर किया गया वीडियो पुराना है और जिस विमान क्रैश का वीडियो शेयर किया जा रहा है वो फरवरी 2025 का है।  

क्या है दावा 

शेयर किए गए वीडियो में आज तक का लोगो लगा है और एक भारतीय विमान क्रैश हुआ है और पायलट को जख्मी हालत में बेहोश पड़ा हैं और उन्हें लोगों ने घेर रखा है। इस वीडियो को शेयर करके पाकिस्तान की तरफ से दावा किया जा रहा है कि भारत-पाक के संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की सीमा में घुसे भारतीय विमान को गिरा दिया गया है और पायलट को पाकिस्तानी नागरिकों ने बंधक बना लिया है। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप क्रमश: यहां और यहां देख सकते हैं। 

इसी तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसकी आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पुष्टि करने के लिए हमने भारत सरकार की नोडल समाचार एजेंसी पीआईबी का सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट देखा। पीआईबी की तरफ से कहा गया कि पाकिस्तान के समर्थक सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश का वीडियो शेयर करके फर्जी दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान ने एक और भारतीय लड़ाकू विमान को गिरा दिया है। 

पीआईबी ने साफ किया कि शेयर किया गया वीडियो फरवरी 2025 का है और इसमें ग्वालियर के शिवपुरी के पास भारतीय वायु सेना के मिराज 2000 विमान के क्रैश होने को दिखाया गया है। यह क्रैश नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुआ था। पीआईबी ने इस क्रैश की पुष्टि दूरदर्शन में इससे संबंधित 6 फरवरी 2025 को डाली गई खबरों का हवाला देते हुए किया है। 

 

इससे संबंधित खबरों को तलाशने के लिए हम दूर्दशन के एक्स हैंडल पर गए। दूरदर्शन ने 6 फरवरी 2025 को खबर डाली कि भारतयी वायुसेना का एक मिराज 2000 विमान आज ग्वालियर के शिवपुरी के पास नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी होने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय वायुसेना ने बताया कि दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। साथ ही दूर्दशन ने भारतीय वायु सेना का पोस्ट भी शेयर किया था। 

   

 

 

 पड़ताल का नतीजा  

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि पाकिस्तान भारतीय लड़ाकू विमान को गिराने की झूठी खबरें फैला रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें