फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब पर भारत द्वारा हमला करने का दावा पूरी तरह फर्जी, पड़ताल में पढ़ें सच

Sat, 10 May 2025 02:03 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब पर हमला किया है। हमारी पड़ताल में पाकिस्तान का यह दावा पूरी तरह से फर्जी निकला है।  

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान लगातार भारत पर हमले की कोशिश में लगा हुआ है। भारत हर हमले को नाकाम करने के साथ ही उचित जवाबी कार्रवाई भी कर रहा है। सैन्य कार्रवाई के बीच पाकिस्तान लगातार झूठी खबरें फैलाने की कोशिश में भी लगा हुआ। उसकी ओर से हर दिन प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश हो रही है। ताजा मामले में पाकिस्तान की तरफ से दावा किया जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किया है।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। भारत सरकार की तरफ से दावे का पूरी तरह से खंडन किया है। पड़ताल में यह दावा पूरी तरह से फर्जी निकला है। भारत ने इससे पाकिस्तान की तरफ से भारत में सांप्रदायिक नफरत पैदा करने की कोशिश बताया गया है। 

 क्या है दावा 
विज्ञापन

पाकिस्तानी के इनफॉरमेशन विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के डायरेक्टर जनरल अहमद शरीफ चौधरी के बयान का हवाला देकर सोशल मीडिया पर एक बयान शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किया। 

डायलॉग पाकिस्तान (@DialoguePak) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “भारत ने ननकाना साहिब में सिखों के पवित्र स्थलों पर हमला किया,” डीजी आईएसपीआर पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

  इस तरह का एक और दावा आप यहां देख सकते हैं। इसका आर्काइव लिंक आप यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमें सबसे पहले भारतीय न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर मिली। इस खबर में पीआईबी का हवाला देते हुए इस दावे का खंडन किया गया था। खबर में बताया गया कि भारत की तरफ से इस तरह का कोई हमला किसी भी धार्मिक स्थान पर नहीं किया गया है। वायरल किया जा रहा दावा पूरी तरह से फर्जी है। खबर का स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं। 

  
विज्ञापन

 इस खबर से जानकारी लेने के बाद हमने पीआईबी की पोस्ट को देखा। भारत सरकार की नोडल समाचार एजेंसी पीआईबी ने इस दावे का खंडन करते हुए एक्स पोस्ट किया है। पीआईबी की तरफ से बताया गया था कि सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारत ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किया है। यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। कहा गया कि इस तरह की सामग्री भारत में सांप्रदायिक नफरत पैदा करने के लिए प्रसारित की जा रही है। कृपया सतर्क रहें। ऐसी जानकारी को फॉरवर्ड न करें।  ननकाना साहिब सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक का जन्मस्थान है और गुरुद्वारा सिखों के लिए एक पूजनीय तीर्थ स्थल है।


विदेश मंत्रालय की ओर से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर होने  वाली प्रेस ब्रीफिंग में भी पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे फर्जी दावों के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान के फर्जी दावों के बारे में बताया। अमर उजाला के इस वीडियों में 41 से 44 मिनट के दौरान इन दावों और उनकी सच्चाई के बारे में सुना जा सकता है। 

पड़ताल का नतीजा  

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि दावा पूरी तरह से फर्जी है। पाकिस्तान इस तरह के झूठे दावे केवल भारत में तनाव को पैदा करने के लिए कर रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें