फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: करतब दिखाते बच्चे का वीडियो शेयर करके केरल में आरएसएस का हेड टीचर बनाए जाने का दावा गलत

Wed, 05 Mar 2025 02:35 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है। वीडियो में एक बच्चा दिख रहा है जो डंडे से करतब दिखाता हुआ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि बच्चे को केरल में आरएसएस का हेड टीचर बनाया गया है। BOOM ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया है। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर मार्शल आर्ट परफॉर्म करते एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके साथ दावा किया जा रहा कि यह पांच वर्षीय कार्तिक है, जिसे केरल स्थित कन्नूर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल शाखा का मुख्य प्रशिक्षक बनाया गया है।

बूम ने अपने फैक्ट चेक में पाया कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो में मार्शल परफॉर्म करता हुआ बच्चा तमिलनाडु का आरव है।

आरव एक सिलंबम एथलीट हैं। आरव की मां ने बूम को बताया कि उनका आरएसएस से कोई लेना-देना नहीं है।

लगभग दो मिनट के इस वीडियो में तीन क्लिप्स हैं, जिनमें वह बच्चा मार्शल आर्ट के अलग-अलग फॉर्म का प्रदर्शन करता दिख रहा है।

फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'यह कार्तिक हैं, उम्र मात्र 5 साल, RSS बाल शाखा, कन्नूर, केरल के मुख्य शिक्षक बनाए गए हैं। सैल्यूट है जो आज RSS का यानी सनातन धर्म का कार्य करता है, इन्हीं कार्यकर्ताओं में से भविष्य का भारत निर्माण होगा।'

पोस्ट का आर्काइव लिंक.

विज्ञापन


फैक्ट चेक

वायरल वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें 12 जून 2023 का एक इंस्टाग्राम पोस्ट मिला, जिसमें वही बच्चा मार्शल आर्ट परफॉर्म करता नजर आ रहा था।

पोस्ट के कैप्शन में मार्शल आर्ट की प्रसिद्ध शैली सिलंबम का प्रदर्शन करते इस बच्चे का नाम आरव बताया गया था।

 

आगे संबंधित कीवर्ड्स की मदद से हम आरव के इंस्टाग्राम पर पहुंचे। वहां हमें वायरल वीडियो में इस्तेमाल किए गए सभी क्लिप्स मिले. यहांयहां और यहां देखें। ये सभी वीडियो जनवरी 2024 में पोस्ट किए गए थे।

आरव के इंस्टाग्राम हैंडल से मिली जानकारी के मुताबिक, इनका नाम आरव ए.जे. है। वह एक एथलीट हैं। उनके इंस्टाग्राम पर इस तरह के मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करने वाले और भी वीडियो देखे जा सकते हैं। हमने पाया कि आरव के पेज पर कहीं भी उनके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े होने की बात नहीं कही गई है।

हमें कीवर्ड सर्च की मदद से stickman_silambam_academy नाम के इंस्टाग्राम पेज पर भी आरव के कुछ वीडियो मिले। हमने पाया कि इसी एकेडमी से आरव ने अपनी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली है।

परिजनों ने भी किया वायरल दावे का खंडन

हमने इस संबंध में चेन्नई स्थित इस एकेडमी को चलाने वाले आकर्ष से संपर्क किया। उन्होंने बूम को बताया, "वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। यह फेक न्यूज है। आरव हमारा स्टूडेंट है और वह आरएसएस या बीजेपी से जुड़ा नहीं है।"

पुष्टि के लिए हमने आरव के परिजनों से भी संपर्क किया। उन्होंने भी बूम को बताया कि वे चेन्नई से हैं केरल से नहीं, जैसा कि वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है। आरव की मां ने बताया, "आरव अभी सात साल का है। हमारा आरएसएस से कोई संबंध नहीं है।"

(This story was originally published by BOOM as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें