देश में इस वक्त चुनाव का माहौल है। चार चरणों के लिए मतदान हो चुका है। चुनावों में सोशल मीडिया का भी खूब इस्तेमाल हो रहा है। यहां तमाम दलों के नेता और समर्थक पक्ष और विपक्ष को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच, नागपुर और मुंबई में भाजपा सरकार के विकास कार्य का बताने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। डबल-डेकर एक्सप्रेस-वे सड़क के वीडियो को नागपुर और मुंबई का बताते हुए कहा गया है कि यह विकास कार्य भाजपा को 400 पार ले जाएगा।
Courtesy: X/@Modified_Hindu9
एक्स पोस्ट का आर्काइव यहाँ देखें।
Fact
नागपुर और मुंबई में भाजपा सरकार के विकास कार्य के बताए गए वीडियो को जांचने के लिए सबसे पहले न्यूजचेकर ने वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया। इस प्रक्रिया के दौरान न्यूजचेकर को ऐसे कई सोशल मीडिया पोस्ट मिले जिनमें वायरल वीडियो को चीन के ग्वांगडोंग का बताया गया है। 4 अप्रैल 2024 को किये गए एक यूट्यूब पोस्ट में इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है ”यहां चीन में, सरकारी अधिकारी अपना समय लोगों की समस्याओं को सुलझाने पर केंद्रित करते हैं।’‘ ‘चाइना ट्रिप’ नामक यूट्यूब चैनल से इस वीडियो के साथ किये गए पोस्ट में इसे ‘ग्वांगडोंग का डबल-डेकर एक्सप्रेस-वे’ बताया गया है।
Courtesy: YT/Comment with Lucia
Courtesy: YT/My China Trip
पड़ताल में आगे न्यूजचेकर ने इस जानकारी के आधार पर संबंधित की-वर्ड्स को गूगल सर्च किया। परिणाम में न्यूजचेकर को यूनाइटेड किंगडम के बेलफास्ट में काउंसल जनरल के रूप में कार्यरत चीनी डिप्लोमैट झांग मीफांग द्वारा इस वीडियो के साथ किया गया पोस्ट मिला। 2 अप्रैल 2024 को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस वीडियो पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है ”आइए चीन में बुनियादी ढांचे के तेज़ विकास का अनुभव लें… गुआंग्डोंग में यह डबल-डेकर एक्सप्रेस-वे शहर में यातायात की भीड़ को काफी कम करता है!”
X post by Consul General Zhang Meifang
जांच के दौरान चीन एम्बेसी-मनीला के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी वायरल वीडियो नज़र आया। 4 अप्रैल 2024 को किये गए पोस्ट में भी इसे ‘ग्वांगडोंग का डबल डेकर एक्सप्रेसवे’ बताया गया है। ग्वांगडोंग दक्षिण-पूर्व चीन का एक तटीय प्रांत है जो हांगकांग और मकाऊ की सीमा पर है। इस जानकारी से यह स्पष्ट हो गया कि वीडियो में नज़र आ रही सड़कों का संबंध नागपुर मुंबई से नहीं है।
Facebook post by Chinese Embassy Manila
अपनी जांच में न्यूजचेकर ने पाया कि वायरल दावा फर्जी है, वीडियो में नजर आ रहा डबल-डेकर एक्सप्रेस-वे चीन के ग्वांगडोंग प्रांत का है।
(This story was originally published by News Checker as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)