फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: बिलावल भुट्टो ने नहीं किया भारतीय संसद में अपने लोगों के बैठे होने का दावा, पढ़ें पूरी पड़ताल

Wed, 06 Aug 2025 08:15 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा है कि भारतीय संसद में उनके लोग बैठे हुए हैं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो पाकिस्तानी संसद में कुछ बोल रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बिलावल भुट्टो ने कहा है कि भारतीय संसद में उनके लोग बैठे हैं। यूजर इसे गौरव गोगोई से जोड़कर शेयर कर रहे हैं।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया है कि वायरल वीडियो एआई से एडिट किया गया है। बिलावल भुट्टो ने भारतीय संसदों के बारे में कुछ नहीं बोला है।

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बिलावल भुट्टो ने कहा है कि भारतीय संसद में भी उनके लोग बैठे हैं। सोशल मीडिया यूजर इस दावे को गौरव गोगोई से जोड़कर शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

स्टार बॉय तरुण (@Starboy2079) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “ हमारे लोग भारत की संसद में बैठे हैं - बिलावल भुट्टो नमस्कार गौरव गोगोई जी, भारतीय संसद में बैठे बिलावल भुट्टो के "हमारे लोग" कौन हैं?" पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के आधिकारिक चैनल पर एक वीडियो मिला। यह वीडियो 7 मई 2025 को साझा किया गया है। हमें अपनी पड़ताल वायरल वीडियो में कही जाने वाली बात कहीं सुनने को नहीं मिली। 

यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो एडिट हैं। इसके बाद हमें वायरल वीडियो एआई से बनने होने का संदेह हुआ। वायरल वीडियो की पड़ताल करने के लिए कैन्टिलक्स टूल का इस्तेमाल किया। यह एक एआई डिटेक्शन टूल है। इस टूल से जांच करने से पता चला कि वीडियो को एआई के माध्यम से बने होने की संभावना बहुत अधिक है। टूल ने वीडियो की कई पैमाने पर जांच की। टूल ने वीडियो का पैटर्न विश्लेषण, बनावट और आर्टिफैक्ट डिटेक्शन की जांच की। सभी जांच के बाद टूल ने वीडियो को एआई से बना बताया।


पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। बिलावल भुट्टो ने भारतीय संसद में अपने आदमी होने की बात नहीं कही है। वायरल वीडियो को शेयर कर फर्जी दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें