फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पंडित की पिटाई की घटना कई साल पुरानी, जानें पूूरा सच क्या है

Mon, 23 Sep 2024 07:13 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक पंडित के साथ मारपीट करने का दावा किया जा रहा है।


 
 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सफेद रंग की टी शर्ट पहने एक लड़का एक व्यक्ति को जोर-जोर से बैट से पीटता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में एक लड़की भी नजर आ रही है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि एक पुजारी की पिटाई की जा रही है। कहा जा रहा है कि एक पुजारी घर पर पूजा करने आया था जिसके बाद वो घर की बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था जिसके बाद पुजारी की लड़की के भाई ने बुरी तरह से पिटाई कर दी। 

भारतीय संविधान सर्वोपरि (@EkLavya50110368) नाम के एक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया “इस लिए में बोलता रहता हूं पाखंडवाद का शिकार मत बनो, ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है...बताया जा रहा है कि जिस घर में पंडित जी पूजा करने गए उसी घर में लड़की को छेड़ दिया और लड़की के भाई ने पंडित जी के साथ तबियत से टी–20 मैच खेल दिया!”
विज्ञापन

आनंद यादव मंत्री (@AnandmantriSp) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है…बताया जा रहा है कि जिस घर में पंडित जी पूजा करने गए उसी घर में लड़की को छेड़ दिया और लड़की के भाई ने पंडित जी के साथ तबियत से टी–20 मैच खेल दिया!”
पड़ताल 
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले गूगल रिवर्स इमेज पर वीडियो के कीफ्रेम को सर्च किया। यहां हमें एक वेबसाइट पर वीडियो से जुड़े हुए स्क्रीनशॉट पर खबर मिली। इस खबर को 2020 में प्रकाशित किया गया था। यहां से ये साफ हो गया कि वीडियो पुराना है। 

आगे इस खबर पर और अधिक जानकारी के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें एक खबर मिली जिसे 4 नवंबर 2020 को प्रकाशित किया गया था। यहां छपी खबर के मुताबिक यह घटना ढाबी कलां गांव की है जहां श्याम मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ढाबीकलां निवासी अमित, कृष्ण व ठुईयां और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो पुराना है। इसे हालिया बताकर अब शेयर किया जा रहा है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें