सोशल मीडिया एक्स पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में टैंक नजर आ रहे हैं। इन टैंक पर कुछ जवान भी खड़े हुए नजर आ रहे हैं।
क्या है दावा
इन फोटो को शेयर करके बांग्लादेश से जोड़ा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि बड़ी संख्या में बांग्लादेशी टैंक भारतीय बॉर्डर की तरफ जा रहे हैं।
व्लादिमीर पुतिन (@RobertoRussia) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “अभी-अभी, बड़ी संख्या में बांग्लादेशी टैंक भारतीय सीमा की ओर जाते देखे गए।” (
पोस्ट का आर्काइव लिंक)
NN8-News (@NN8_NEWS) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “अभी-अभी, बड़ी संख्या में बांग्लादेशी टैंक भारतीय सीमा की ओर जाते देखे गए।” (
पोस्ट का आर्काइव लिंक)
इसी तरह के और दावे आप
यहां और
यहां देख सकते है।
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें कई वेबसाइट पर इस तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए खबरें देखने को मिली।
हमें
द डेली प्रोथोम जो कि बांग्लादेश में एक बंगाली भाषा का समाचार पत्र है उसकी वेबसाइट पर ये फोटो मिली। 7 मार्च 2018 को इस फोटो के साथ एक खबर को छापा गया था। इस खबर के शीर्षक में लिखा गया था “सबसे मजबूत सैन्य बलों की सूची में बांग्लादेश 57वें स्थान पर है।”
आगे हमें
बीएनए न्यूज 24 नाम से एक और वेबसाइट मिली। इस वेबसाइट पर इस तस्वीर के साथ 2022 में एक खबर छापी गई थी। इस खबर के शीर्षक में लिखा गया था “विश्व में सैन्य शक्ति के मामले में बांग्लादेश 46वें स्थान पर है।”
इस अलग अलग वेबसाइट पर छपी तस्वीरों से ये तो साफ हो गया कि ये तस्वीर हाल ही की नहीं है। ये तस्वीर इंटरनेट पर काफी वर्षों से मौजूद है। इस तस्वीर का इस्तेमाल कई बांग्लादेशी मीडिया समूह वहां की सैन्य ताकत बताने के लिए इस्तेमाल करते रहे हैं।
हमने
ग्लोबल फायरपावर पर बांग्लादेश के पास मौजूद हथियारों का रैंकिंग देखी। वहां हमें पता चला कि 2024 में 145 देशों में बांग्लादेश पॉवर इंडेक्स में 37वें स्थान पर हैं।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि इस तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।