फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: लड़की पर चाकू से वार करने को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, पड़ताल में दावे की सच्चाई ये निकली

Wed, 11 Sep 2024 07:48 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: एक वीडियो दावा किया जा रहा है बंगाल में मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। हमारी पड़ताल में पता चला कि वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के को भीड़ पकड़ कर पीट रही है। वहीं एक लड़की भी स्कूल के वर्दी में नजर आ रही है जिसके सिर से बहुत खून निकल रहा है। लोग लड़की को संभालते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बंगाल का है जहां एक मुस्लिम लड़के ने एक हिंदू लड़की को चाकू मार दिया। साथ ही लोग इसके लिए ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए नजर आ रहे हैं। 

नाजिया इलाही खान (@NaziaElahiKhan1) नाम की एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है “बस देखिए कैसे एक मुस्लिम लड़के ने दिनदहाड़े एक हिंदू लड़की को चाकू मार दिया!! ममता राज में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं! चौंकाने वाला!! पश्चिम बंगाल में स्थिति भयानक है। जल्द ही कोलकाता और बाकी पड़ोसी राज्यों में भी यह फैल जाएगा, जहाँ बांग्लादेश/म्यांमार से घुसपैठ मुसलमानों को भुगतान किए गए आधार/वोटर आईडी/ और राशन कार्ड++ के साथ बंगाल से बाहर निकाला जा रहा है, इसलिए टीएमसी को वोट देते रहें, और देखें!! यह मेरे साथ भी कभी भी हो सकता है।”
विज्ञापन




विष्णु वर्धन रेड्डी (@SVishnuReddy) नाम के एक यूजर ने लिखा “चौंकाने वाला और भयावह! खालसा मॉडल स्कूल की एक युवा छात्रा पर बेलघरिया के पास उसकी माँ के सामने ही एक प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर क्रूरतापूर्वक हमला किया गया। यह ममता बनर्जी के शासन में कानून और व्यवस्था की स्थिति है! कब बंगाल अराजकता और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के इस राज से मुक्त होगा?” 



पड़ताल 
इस वीडियो के साथ दी गई जानकारी के कीवर्ड को सबसे पहले हमने गूगल पर सर्च करने की कोशिश की। गूगल पर हमें "टाइम्स ऑफ इंडिया" की एक खबर मिली। इस खबर की हेडलाइन में लिखा हुआ था “बेलघरिया में युवक ने लड़की को तीन बार चाकू घोंपा, मां भी घायल।” इस खबर 5 सितंबर 2024 की थी। बेलघरिया पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर 24 परगना जिले का एक मुहल्ला है।

इस खबर के मुताबिक बेलघरिया के प्रफुल्ल नगर में अभिजीत दत्ता नाम के एक युवक ने 14 साल की एक लड़की पर धारदार हथियार से कम से कम 3 बार हमला कर दिया। बताया गया कि अभिजीत दत्ता को लड़की ने अश्लील टिप्पणी करने के लिए थप्पड़ मार दिया था। लड़की को बचाने उसका मां आई वो भी इस घटना में जख्मी हो गई।

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि चाकू मारने वाला लड़का मुसलमान नहीं है। वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें