फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: लड़की के साथ छेड़छाड़ के कारण साधुओं से मारपीट का दावा गलत, जानें इस मारपीट का सच

Fri, 25 Oct 2024 08:18 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: साधुओं को पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दावा है कि छेड़छाड़ के आरोप में इनकी पिटाई हो रही है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें कुछ लोग हाथापाई में शामिल दिख रहे हैं। वीडियो में दो साधुओं को कुछ लोग मारते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि अयोध्या में दो साधुओं ने एक लड़की से छेड़छाड़ की, जिसके कारण हाथापाई हुई। दावा किया जा रहा है कि इन दोनों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की जिसके कारण वहां मौजूद लोगों ने इनके साथ मार पिटाई की। 

इमरान जीमी (@imranzeemi) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दो साधुओं ने एक लड़की से छेड़छाड़ की।”
विज्ञापन

 

दिलशाद (@dilshad_akhtar1) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दो साधुओं ने एक लड़की से छेड़छाड़ की, स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। लेकिन उनके चेहरे पर तो देखो। अपराध करने वाले ऐसे लोगों में शर्म का नामोनिशान ही नहीं रह गया है।”
 

पड़ताल 

वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से हमें एक वीडियो के बारे में कुछ नहीं पता चला। इसके बाद हमने और पड़ताल की तो अयोध्या पुलिस के एक्स हैंडल पर एसपी का बयान मिला। इस पूरे मामले बारे में बताते हुए एसपी ने कहा, “ये मामला थाना कैट का है। पंचमुखी हनुमान मंदिर तीराहे पर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई। जांच में सामने आया एक पक्ष बाइक पर वीडियो रील बनाते हुए जा रहा था। तभी दूसरे पक्ष के द्वारा कुछ कमेंट किया गया। जिसके कारण दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हुई। पुलिस की तरफ से बताया कि किसी भी तरह की छेड़छाड़ की घटना नहीं हुई है। दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कार्यवाही की जा रही है।"

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें