फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: पाकिस्तान की जेल में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से दुष्कर्म का दावा फर्जी, पड़ताल में पढ़ें सच

Sat, 03 May 2025 03:42 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर डॉन की एक न्यूज को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ जेल में यौन शोषण हुआ है। हमारी पड़ताल में ये न्यूज क्लिप और दावा फर्जी निकले हैं।  

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। इस खबर को पाकिस्तान के प्रतिष्ठित अखबार की वेबसाइट डॉन के स्क्रीन शॉट के साथ शेयर किया जा रहा है। इसे शेयर करने वाले दावा रहे हैं कि हिरासत के दौरान इमरान खान पर सेना के मेजर ने यौन हमला किया। न्यूज क्लिप के साथ एक रिपोर्ट भी शेयर की जा रही है। इसे इमरान खान की लीक हुई मेडिकल रिपोर्ट से बताया जा रहा है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। पड़ताल में हमें इस तरह की किसी भी घटना के बारे में पता नहीं चला है। इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी हमें पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में भी देखने को नहीं मिली। आपको बता दें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भ्रष्टाचार के एक मामले में 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। उन पर 100 से अधिक मामलों में आरोप लगाए गए हैं, जिनमें सरकारी रहस्यों को लीक करने से लेकर सरकारी उपहार बेचने तक के मामले शामिल हैं।

 क्या है दावा 
विज्ञापन

डॉन की इस न्यूज कटिंग के स्क्रीन शॉट को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि इमरान खान के साथ पाकिस्तानी सेना के मेजर ने यौन शोषण किया है।  

JIX5A (@JIX5A) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “इमरान खान के साथ पाकिस्तानी सेना के मेजर ने बलात्कार किया है। पाकिस्तान के कैदियों में पुरुषों के खिलाफ यौन हिंसा काफी आम है! वे ऐसा व्यक्ति के गौरव और गरिमा को छीनने के लिए करते हैं।” इस दावे का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। पोस्ट का स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं। 

  इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले डॉन के 3 मई 2025 के अखबार को देखा उसमें हमें इस घटना के बारे में कोई खबर देखने को नहीं मिली। इसके बाद हमने डॉन की वेबसाइट पर खबरों को देखा यहां भी हमें इस तरह की कोई खबर देखने को नहीं मिली।  

आगे हमने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के एक्स हैंडल को देखा तो वहां भी इस तरह की किसी रिपोर्ट का जिक्र नहीं किया गया था। 2 मई तो एक्स अकाउंट पर इमरान खान को जेल में बंद रखने के लिए पार्टी ने आसिम मुनीर का विरोध किया था।  

  इस खबर के बारे में पूरी तरह से स्पष्ट जानकारी लेने के लिए हमने पाकिस्तान के पत्रकार कसवर क्लासरा से बात की। इस खबर के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने इस दावे को  झूठा बताया। 

पड़ताल का नतीजा 

  हमारी पड़ताल में यह साफ है कि इमरान खान के साथ जेल में यौन शोषण होने का दावा फर्जी है। नकली रिपोर्ट को शेयर करके इमरान खान की जांच की रिपोर्ट बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें