फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: अमित शाह ने नहीं कही एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण खत्म होने की बात, पड़ताल में पढ़ें सच

Fri, 10 Jan 2025 04:09 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि अमित शाह ने कहते दिख रहे हैं कि भाजपा एससी एसटी आरक्षण को खत्म कर देगी। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया एक्स पर अमित शाह का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में अमित शाह भाषण देते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो में गृह मंत्री अमित शाह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर भारतीय जनता पार्टी का सरकार बनी तो ये गैर संवैधानिक एससी, एसटी और ओबीसी के रिजर्वेशन को हम समाप्त कर देंगे। दावा किया जा रहा है कि अमित शाह आरक्षण को खत्म करने की बात कर रहे हैं। 

लौटन राम निषाद (@LautanRamNish) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “भाजपा को मजबूत करो और अपने पैरो पे कुल्हाड़ी मारो।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 

सुबोध सिंह राठौड़ (@SirSubodhSingh) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “अमित शाह का चुनावी भाषण तेजी से हुआ वायरल जिसमें, बोल रहे है कि अगर बीजेपी की सरकार अगर पुनः बनी तो *OBC SC St* आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

इसी तरह के कई और पोस्ट आर यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से हमें द क्विंट की एक रिपोर्ट से पता चला कि आठ महीने पहले यानी अप्रैल 2024 को भी इस वीडियो को लेकर इसी तरह का एक दावा वायरल हुआ था। यहां से ये साफ हो गया कि वीडियो हालिया नहीं है। 

इस वीडियो को ध्यान से देखने पर हमें V6 न्यूज नाम से एक वॉटरमार्क दिखाई दिया। हमने यूट्यूब पर इस चैनल को सर्च किया। यहां हमें V6 न्यूज तेलगू नाम से एक चैनल मिला।

V6 न्यूज हैदराबाद, तेलंगाना का तेलुगु समाचार चैनल है, जिसे 2008 में वीआईएल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के तहत स्थापित किया गया था। यह भारत में तेलुगु समाचार चैनलों में एक प्रमुख स्थान रखता है।

इस चैनल पर हमें अमित शाह का वायरल हो रहे वीडियो का पूरा वीडियो देखने को मिला। वीडियो 23 अप्रैल 2023 को प्रकाशित हुआ था इस वीडियो को अपलोड करके कैप्शन में लिखा गया था “केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मुस्लिम आरक्षण पर टिप्पणी की” ये वीडियो तेलंगाना चुनावों के दौरान का है। 

पूरी वीडियो सुनने पर हमें पता चला कि अमित शाह कह रहे थे कि "अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो राज्य में असंवैधानिक मुस्लिम आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा। यह अधिकार तेलंगाना के एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों का है और उन्हें यह अधिकार मिलेगा। हम मुस्लिम आरक्षण समाप्त कर देंगे।"

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो 2023 का है जिसे एडिट करके शेयर किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें