क्या है दावा?
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यदि आपने लोकसभा चुनाव में वोट नहीं दिया तो आपके बैंक अकाउंट से 350 रुपये काटे जाएंगे। पोस्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि यदि बैंक अकाउंट में पैसे नहीं होंगे तो मोबाइल रिचार्ज के दौरान पैसे काटे जाएंगे। इसके साथ अखबार की एक कटिंग भी वायरल हो रही है।
फेसबुक से लेकर एक्स और व्हाट्सएप पर वायरल हो रही इस कटिंग में दावा किया जा रहा है, 'इस बार लोकसभा चुनाव में आयोग ने मतदान से बचने वालों पर शिकंजा कसने का नया आदेश जारी किया है। वोट न डालने वालों की अकाउंट से 350 रुपये कट जाएंगे। 'आयोग ने सभी बैंकों को इस आदेश पर अमल करने के लिए कहा है।'
पोस्ट में आगे दावा किया गया है, 'आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि जिन वोटर्स के बैंक अकाउंट में 350 रुपये नहीं होंगे या जिनके पहचान आधारकार्ड से होगी और बैंक अकाउंट नहीं होंगे, उनसे कार्ड से लिंक बैंक से मोबाइल फोन के रिचार्ज के वक्त पैसा कट जाएगा। इसके लिए मिनिमम 350 रुपये का चार्ज कराना होगा, इससे कम रकम से फोन रिचार्ज ही नहीं होगा।
पड़ताल
पेपर कटिंग को लेकर किया जा रहा यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। हर चुनाव से पहले यह कथित वायरल होती है। अमर उजाला मार्च 2024, 2023 और 2019 में इस दावे का पड़ताल कर चुका है। पड़ताल के अनुसार, तेजी से वायरल हो रहे इस पोस्ट को लेकर पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने पूरी तरह से फर्जी और अफवाह बताया था। पीआईबी ने कहा था कि यह खबर फर्जी है। चुनाव आयोग ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है।