राहुल गांधी इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं। इसी बीच, राहुल गांधी के बारे में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन राहुल गांधी के बारे में कुछ बोलती नजर आ रही हैं।
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है जिसमें मैरी मिलबेन को व्हाइट हाउस में कर्मचारी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मैरी मिलबेन कहती है कि राहुल गांधी को भारत के लोग वोट क्यों देते हैं जो अपने देश के बारे में विदेशों में नकारात्मकता फैलाते हैं। ये भी दावा किया जा रहा है कि ये बयान उनके द्वारा राहुल गांधी के हाल के अमेरिका दौरे के बाद किया गया है।
किरण मकाडिया (@kiran_makadia) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “अमेरिका के व्हाइट हाउस में कार्यरत मैरी मिलबेन इस बात से हैरान हैं कि भारतीय राहुल गांधी को वोट क्यों देते हैं, जो हमेशा अपने देश के बारे में नकारात्मक बातें करते हैं।”
दीपक जैन (@DjIsfin) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करके लिखा “अमेरिका के व्हाइट हाउस में कार्यरत मैरी मिलबेन इस बात से हैरान हैं कि भारतीय राहुल गांधी को वोट क्यों देते हैं, जो हमेशा अपने देश के बारे में नकारात्मक बातें करते हैं।”
पड़ताल
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हम सबसे पहले मैरी मिलबेन के
इंस्टाग्राम पर पहुंचे जहां से हमें पता चला कि ये अंतरराष्ट्रीय गायिका हैं। आगे हमें मैरी मिलबेन के वायरल इंटरव्यू का ये वीडियो मिला। ये इंटरव्यू ‘द न्यू इंडियन’ चैनल के पत्रकार राहुल दुआ ने किया था। इस वीडियो को 4 जुलाई 2023 को शेयर किया गया था। यहां से ये साफ हो गया कि कि ये बयान राहुल गांधा के हाल के अमेरिका दौरे के बारे में नहीं दिया गया है।
वायरल वीडियो का पूरा वीडियो हमें The New Indian के
यूट्यूब चैनल पर भी मिला। इस वीडियो का प्रीमियर 30 जून 2023 को हुआ था।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो एक साल पुराना है जिसे अभी का बताकर भ्रामक तरीके से वायरल किया जा रहा है।