फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: विमान की क्रैश लैंडिंग के दौरान पायलट की सूझबूझ बताने का वीडियो एआई से बनाकर किया जा रहा शेयर

Wed, 02 Jul 2025 08:30 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक विमान की क्रैश लैंडिंग होते हुए नजर आ रही है, दावा किया जा रहा है कि पायलट की समझदारी की वजह से यात्रियों का जान बच गई। हमारी पड़ताल में यह वीडियो एआई से बनाया गया मिला।  

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान हादसे के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इसमें से एक वीडियो में दिख रहा है कि एक विमान की क्रैश लैंडिंग हो रही है। काफी कोशिश के बाद भी विमान को उतार नहीं जा पाता है। विमान कई बार हाईवे को छूता है और फिर वापस हवा में चला जाता है। ऐसा कई बार होता है और अंत में विमान को फिर से टेक ऑफ कर लिया जाता है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि क्रैश होते हुए विमान को पायलट की सूझबूझ ने बचा लिया। पायलट की वजह से कई लोगों की जान बच गई है। प्लेन पर डेल्टा लिखा हुआ है जो कि अमेरिकी की प्रमुख एयरलाइंस में से एक है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो एआई के माध्यम से बना हुआ पाया गया है। अमेरिका के डेल्टा एयरलाइंस की तरफ से भी इस तरह की कोई खबर नहीं दी गई है। 

क्या है दावा 

विमान की क्रैश लैंडिंग के वीडियो  को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पायलट की सूझबूझ की वजह से विमान में बैठे कई लोगों की जान बच गई है। 

 ठाकुर सौरभ सिंह (@Saurabh737475) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “हे भगवान इसे देखकर ही डर लग रहा है पायलट कैसे कंट्रोल किया होगा भगवान ही जाने विमान के अंदर बैठे यात्रियों का क्या हाल होगा। प्लेन को डगमगाते और संभलते देखने लायक है।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

इस तरह कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को ध्यान से देखा तब हमें इस विमान पर डेल्टा लिखा हुआ नजर आया। सर्च करने पर पता चला कि डेल्टा अमेरिका की एक प्रमुख एयर लाइन कंपनी है। हमने डेल्टा एयर लाइन के एक्स अकाउंट को खंगाला यहां हमें क्रैश लैंडिंग से जुड़ा हुआ कोई पोस्ट नहीं मिला। आखिरी पोस्ट 20 जून को किया गया था। 

  
विज्ञापन

 

आगे हमने कीवर्ड के माध्यम से इस वीडियो को सर्च करने की कोशिश की। यहां हमें 19 फरवरी 2025 का बीबीसी की डेल्टा विमान क्रैश पर एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में क्रैश का वीडियो मौजूद था। यह वीडियो वायरल वीडियो से बिल्कुल नहीं मिल रहा था। इस रिपोर्ट में बताया गया ता कि “फरवीर में डेल्टा विमान टोरंटो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें सबकी जान बच गई थी।"  

इसके बाद हमने वीडियो का एआई से बने होने की पुष्टि करने के लिए वीडियो को कैंटिलक्स पर जांच करने के लिए डाला कैंटिलक्स एआई से बने हुए वीडियो का पता लगाने के लिए काम करता है। इस टूल के माध्यम से वीडियो के एआई से बने होने की जानकारी हमें मिली। 

  पड़ताल का नतीजा 
  हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो एआई के माध्यम से बनाया गया है। डेल्टा एयरलाइंस की हाल फिलहाल में कोई क्रैश लैंडिंग नहीं हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें