फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: बांग्लादेश के एफ-7 फाइटर जेट के क्रैश होने की एआई तस्वीर की जा रही शेयर

Tue, 22 Jul 2025 03:58 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में एक विमान हादसे का शिकार दिख रहा है। तस्वीर को बांग्लादेश में हुए फाइटर जेट क्रैश का बताया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह तस्वीर एआई से बनी हुई निकली है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेशी वायुसेना का एक एफ-7 प्रशिक्षण विमान सोमवार को एक कॉलेज परिसर में हादसे का शिकार हो गया। विमान कॉलेज में ही स्थित स्कूल की बिल्डिंग से जा टकराया। हादसे के वक्त माइलस्टोन कॉलेज में बच्चे मौजूद थे। प्लेन क्रैश होने के बाद स्कूल-कॉलेज में अफरातफरी मच गई। अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जा रही है पोस्ट में एक तस्वीर में एक विमान जमीन पर गिरा हुआ नजर आ रहा है। तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह बांग्लादेश में सोमवार को हुए विमान हादसे की तस्वीर है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में यह सामने आया कि जो तस्वीर सोशल मीडिया पोस्ट में नजर आ रही है वह एआई के द्वारा बनाई गई है। वायरल तस्वीर में  विमान केवल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है, जबकि रिपोर्ट्स के अनुसार यह लगभग पूरी तरह से जल गया था।

क्या है दावा 
विज्ञापन

पोस्ट को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह हाल ही में बांग्लादेश में क्रैश हुए विमान की तस्वीर है। 
सलाह उद्दीन शोएब चौधरी (@salah_shoaib) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “ढाका शहर के माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज परिसर में स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:06 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुए चीन निर्मित F-7 लड़ाकू विमान की तस्वीर। अब तक गंभीर रूप से घायल 29 छात्रों को नेशनल बर्न यूनिट ले जाया गया है।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  

 इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें किसी भी विश्वसनीय स्रोत पर यह तस्वीर नहीं मिली। आगे हमें द गार्डियन की एक मीडिया रिपोर्ट देखने को मिली। इस रिपोर्ट में क्रैश हुए विमान का तस्वीर मौजूद थी। इस तस्वीर में विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त दिख रहा है। लेकिन वायरल तस्वीर में विमान में उतनी क्षति नहीं दिख रही है। 

  इसके अलावा, वायरल तस्वीर का टेल नंबर बांग्लादेश वायु सेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली F-7BGI श्रृंखला से मेल नहीं खाता है, और विमान पर "बांग्लादेश वायु सेना" का चिह्न भी नहीं है, जो आमतौर पर असली F-7 BGI जेट पर देखा जाता है।  

विज्ञापन

आगे हमने इस फोटो के एआई से बने होने और नहीं होने का पता लगाने के लिए एआई डिटेक्शन टूल हाइव का इस्तेमाल किया। यहां हमें इसके 70.3% एआई से बने होने के बारे में पता चला।

 

पड़ताल का नतीजा  

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि तस्वीर को एआई के माध्यम से बनाया गया है। इसे बांग्लादेश में हादसे का शिकार हुए फाइटर जेट की बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें