फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: एआई से बना है नदी में एक साथ बाघ और हाथी नजर आने का वीडियो, पढ़ें पड़ताल

Thu, 18 Dec 2025 08:13 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें हाथी और बाघ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह इंडोनेशिया के सुमात्रा का  है।  हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला है।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नदी में हाथी के साथ एक बाघ नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह दृश्य इंडोनेशिया के सुमात्रा का है।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एआई से बना है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें हाथी और बाघ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो  इंडोनेशिया के सुमात्रा का  है। 

दिनेश कुमार नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “ ऐसे पलों को देखने का मौका मिलना वाकई सौभाग्य की बात है! इंडोनेशिया के सुमात्रा से एक अद्भुत वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी बाढ़ में फंसे बाघ को बचाता है, जबकि दोनों बिल्कुल अलग-अलग प्रजातियों के हैं। यह वीडियो सीमाओं से परे करुणा का एक सशक्त उदाहरण है।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

हमने दावे की पड़ताल के लिए वीडियो को ध्यान से देखा। यहां हमें वीडियो की क्वालिटी काफी ज्यादा थी। यहां से हमें वीडियो के एआई से बने होने का संदेह हुआ। हमने वीडियो के पड़ताल के लिए हाइव एआई टूल का इस्तेमाल किया। इस टूल ने वायरल वीडियो को 96.4 फीसदी एआई से बनने होने की जानकारी दी।  

इसके बाद हमें undetectable ai टूल पर सर्च किया। इस टूल ने वायरल वीडियो को सिर्फ 1 फीसदी ही असली बताया।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एआई से बना पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें