फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: गाय के स्कूटी चलाने के एआई से बने वीडियो को असली बताकर किया जा रहा शेयर, पड़ताल में पढ़ें सच

Fri, 08 Aug 2025 07:09 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर गाय के स्कूटी चलाने का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि गाय असली में स्कूटी चला रही है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो एआई से बना निकला है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गाय पास खड़ी स्कूटी पर बैठती है और इसे चलाकर ले जाती है। अगले वीडियो में, गाय किसी भारतीय सड़क पर स्कूटर चलाती हुई दिखाई दे रही है। इसे इस तरह से खूब शेयर किया जा रहा है मानो यह असली हो। 

विज्ञापन


अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में यह सामने आया है कि वीडियो एआई के माध्यम से बनाया गया है। वीडियो में किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। वीडियो को झूठे दावे के साथ असली बताकर शेयर किया जा रहा है।  

क्या है दावा  

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि गाय स्कूटी चला रही है। 

@KaranJohar-5304 नाम के एक यूट्यूब चैनल ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “जब गाय ने दिखाई अपनी स्टाइलिश सवारी! ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा होगा” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  

  इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  

पड़ताल  

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो की बारीकी से जांच की, हमें यहां इस वीडियो में कई गलतियां नजर आईं। जैसे, गाड़ी की नंबर प्लेट और दुकान के नाम वाले बोर्ड पर एक अस्पष्ट और अर्थहीन लिपि दिखाई दी। इसके अलावा, स्कूटर पर चढ़ते समय और उसके बाद गाय के शरीर के रंग में भी परिवर्तन दिखाई दे रहा है। 

 

  यह वीडियो AI के माध्यम से बना है या नहीं यह जानने के लिए हमने इसे हाइव AI डिटेक्शन टूल पर सर्च किया, जिसने इसे 92% AI द्वारा जनित बताया। हालांकि हमें वीडियो के स्रोत का पता नहीं चला, लेकिन विसंगतियों से यह पुष्टि होती है कि वीडियो वास्तव में AI द्वारा बनाया गया है। 

 आगे वीडियो को एआई डिटेक्शन टूल कैंटिलुक्स पर सर्च करने पर भी हमें इस वीडियो के एआई से बने होने की जानकारी मिली।  

  पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल से यह साफ है कि वीडियो को एआई के माध्यम से बनाया गया है। वीडियो को असली बताकर झूठा दावा किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें