सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला अपने हाथों में दो बच्चों को लेकर रो रही है। वहीं, बगल में एक पुरुष चिल्ला रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक श्वेत दंपती को दो अश्वेत बच्चे हुए हैं।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो को एआई से बनाया गया है, जिसे लोग असली समझ कर शेयर कर रहे हैें।
क्या है दावा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक श्वेत दंपती को दो अश्वेत बच्चें हुए हैं।
बेनोनवाइन ( @benonwine) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “पिता को पता चलता है कि उसके नवजात बच्चे अश्वेत हैं, जबकि वह, उसकी पत्नी और माँ श्वेत हैं। आज ब्लैक फ्राइडे है। लेकिन क्या ऐसा सच में हो सकता है?” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।
इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
वायरल वीडियो के पड़ताल के हमने वीडियो को ध्यान से देखा। वीडियो में हमें कई विसंगितयां दिखाई दी। यहां से हमें वीडियो के एआई से बने का संदेह हुआ। वीडियो के पड़ताल के लिए हमने wasitai टूल पर सर्च किया। इस टूल ने वायरल वीडियो को एआई से बने होने की जानकारी दी।

इसके बाद हमने वीडियो के पड़ताल के लिए इसे साइट एआई टूल पर सर्च किया। यहां भी वायरल वीडियो को 98 फीसदी एआई से बने होने की जानकारी मिली।

पड़ताल का नतीजा
हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एआई से बना हुआ पाया ।