फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: जाम के एक महीने पुराने वीडियो को राजस्थान के मुख्यमंत्री का एक्सीडेंट बताकर किया जा रहा शेयर

Thu, 24 Jul 2025 04:14 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल का एक्सीडेंट हो गया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों की भीड़ नजर आ रही है। इसके साथ ही सड़क पर लंबी कतार में गाड़ियां भी देखी जा सकती हैं, जिस कारण से जाम लग गया है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक्सीडेंट हो गया है।

अमर उजाल ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एक महीना पुराना है। यह वीडियो कांग्रेस नेता राजेश पायलट के पुण्यतिथि के दौरान का है, जहां अधिक लोग आने के कारण से जाम लग गया था। इसके साथ ही हमने अपनी पड़ताल में पाया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल स्वस्थ्य हैं। उनका एक्सीडेंट नहीं हुआ है।

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक्सीडेंट हो गया है। 

विज्ञापन

साहिल सरपंच नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, “मुख्यमंत्री भजनलाल का जोधपुर में एक्सीडेंट हो गया है।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें मीडियावाला नाम के फेसबुक यूजर की पोस्ट मिली। यह पोस्ट 11 जून 2025 को साझा की गई है। पोस्ट में बताया गया है कि पायलट प्रेमियोंं ने दौसा में जाम लगा दिया है। राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर लोग दौसा पधारे हैं।

इसके बाद हमें द सचिन पायलट फैंन नाम के इंस्टाग्राम यूजर की एक पोस्ट मिली। यह पोस्ट 11 जून 2025 को साझा की गई है। पोस्ट में हमें वायरल वीडियो देखने को मिला। 

आगे की पड़ताल के लिए हमने कीवर्ड के मदद से सर्च किया। इस दौरान हमें न्यूज 18 की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 11 जून 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कांग्रेस नेता राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर जयपुर- आगरा हाइवे जाम हो गया है।

 

यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो एक महीना पुराना है। आगे हमने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एक्सीडेंट से जुड़े दावे के बारे में सर्च किया। इस दौरान हमें हाल की कोई रिपोर्ट नहीं मिली।

आगे की पड़ताल के लिए हमने अमर उजाला न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 11 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में तैनात एक गाड़ी को सामने से रॉन्ग साइड आ रही टैक्सी नंबर की गाड़ी ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में टैक्सी में सवार दो लोगों के साथ ही पांच अन्य लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री पहले खुद घायलों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर गए।

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को एक महीना पुराना राजेश पायलट की पुण्यतिथि के दौरान लगे जाम का है। इसके साथ ही हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ है। वीडियो को शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें