फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: पवन कल्याण की तारीफ करते हुए पीएम मोदी का वीडियो पवन सिंह से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Thu, 06 Nov 2025 04:59 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को आंधी बताया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में गुरुवार को पहले चरण का चुनाव हो रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को आंधी बताया है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एक साल पुराना है। असल में इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण को आंधी कहा था। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को आंधी बताया है। 

दीपक गुप्ता नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ”मोदी जी भी मान गए पवन नहीं आंधी है” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां  देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें सीएबीसी आवाज की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 7 जून 2024 को प्रकाशित की गई है। इसके साथ ही यहां लिखा है कि ये पवन नहीं, ये आंधी है। 

यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो एक साल पुराना है। 

इसके बाद हमें भाजपा के यूट्यूब चैनल पर मूल वीडियो मिला। यह वीडियो 7 जून 2024 को साझा किया गया है। वीडियो के 1.25.10 सकेंड पर पीएम मोदी बोलते हैं कि यह जो दिखता है न पवन, यह पवन नहीं, आंधी है। आंध्र ने इतना बड़ा हमें जनमत दिया है। 

इसके बाद हमें एबीपी की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 13 जून 2024 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट मेंं लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वो नाम है आंध्र प्रदेश की आंधी का पवन कल्याण आंध्र में राजनीति को बदलने वाले चेहरे। तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव दोनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजनीति में धमाकेदार एंट्री कर ली है। जिसके बाद उनकी वाह-वाई हो रही है। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा वीडियो एक साल पुराना है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पवन सिंह की नहीं बल्कि पवन कल्याण की तारीफ कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें