फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दो महीने पुराने वीडियो को बंगाल चुनाव से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Wed, 29 Apr 2026 02:25 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के घर के सामने केंद्रीय सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 
 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। वहीं, 4 मई को नतीजा आएगा। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडिया शेयर किया जा रहा है। वीडियो में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जवान से कुछ बोलती नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के घर के सामने गृह मंत्री ने केंद्रीय सुरक्षा बल को तैनात कर दिया है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो दो महीने पुराना है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के सामने गृह मंत्री ने केंद्रीय सुरक्षा बल को तैनात कर दिया है। 

विवेक सिंह यादव नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा,’दहशत फैलाने के लिए मुख्यमंत्री ममता दीदी के घर के बाहर केंद्रीय सुरक्षा बल को गृहमंत्री ने तैनात कर दिया है। रुककर ममता दीदी ने केंद्रीय सुरक्षा बलों से पूछा आप सब यहां क्यों खड़े हो उनके पास कोई जबाब नहीं था। केंद्रीय सत्ता का बेजा इस्तेमाल केंद्र सरकार कर रही है। चुनाव आयोग गुलाम बन गया है।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें महुआ मोइत्रा के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 2 फरवरी 2026 को साझा किया गया है। इस पोस्ट मेंं लिखा है ‘हेहे दिल्ली पुलिस कभी इतनी तेज दौड़े हो? आज तुमने हमारे लोगों को रोकने के लिए बंगा भवन को गैरकानूनी रूप से घेर लिया, लेकिन शेरनी ममता बनर्जी के आने पर कायर चूहों की तरह भाग गए! तुम्हारी मालकिन उसे छुट्टी पर नहीं ले जा सकती, तुम जैसे निकम्मे लोग।’

 

 

आगे की पड़ताल मेंं हमेंं एनडीटीवी की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 2 फरवरी 2026 को साझा की गई है। इसमें बताया गया है कि ममता बनर्जी का एसआईआर को लेकर दिल्ली पुलिस के साथ टकराव।

 

 

इसके बाद हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 2 फरवरी 2026 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दिल्ली के बंग भवन के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों का सामना किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में किसी आंदोलन के लिए नहीं आई हैं। उनका मकसद चुनावी सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाना है। ममता बनर्जी रविवार को दिल्ली पहुंची थीं। इसके बाद वो बंग भवन गईं, जो दिल्ली में पश्चिम बंगाल सरकार का गेस्ट हाउस है। वहां वे परिवार ठहरे हुए हैं जो बंगाल में चुनावी सूची की जांच प्रक्रिया से प्रभावित हुए हैं। इमारत के बाहर भारी पुलिस बल तैनात देखकर मुख्यमंत्री नाराज हो गईं। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को दो महीने पुराना और दिल्ली का पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें