फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: तीन महीने पुराने वीडियो को फिर से शुरू ईरान-इस्राइल संघर्ष का बताकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Tue, 09 Jun 2026 07:56 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो फिर से शुरू हुई ईरान-इस्राइल जंग की है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को तीन महीने पुराना पाया है।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान और इस्राइल के बीच एक बार फिर सैन्य संघर्ष बढ़ रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में धुएं का गुबार देखने को मिल रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हाल ही में फिर से शुरू हुए ईरान और इस्राइल संघर्ष का है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो तीन महीने पहले का है।

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो ईरान-इस्राइल के बीच फिर से शुरू हुए संघर्ष का है। 

ओशन जैन (@ocjain4) नाम के एक्स यूजर ने लिखा,’ इस्राइल ने ट्रंप की बात ना मानते हुए तेहरान, करज, तबरीज़, केरमानशाह पर बड़ा जवाबी हमला किया है।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन




इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

विज्ञापन

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें इंडियन एक्सप्रेस के इंस्टाग्राम हैंडल पर वायरल वीडियो से संबंधित क्लिप देखने को मिली। यह पोस्ट 3 मार्च 2026 को साझा की गई है। यहां बताया गया है कि 3 मार्च को अमेरिका-इस्राइल -ईरान युद्ध का चौथा दिन था। तेहरान और बेरूत में जबरदस्त हमले हुए और पूरे इलाके में तनाव फैल गया। इस्राइली बमबारी के बीच, ईरान के गेराश में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया।


आगे की पड़ताल में हमें न्यूज स्काई की वेबसाइट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 3 मार्च 2026 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि तेहरान में हमले के बाद धुआं उठता दिखा। ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले चौथे दिन भी जारी हैं। राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि उन्होंने ईरान से कहा है कि बातचीत के लिए अब बहुत देर हो चुकी है।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को भ्रामक पाया है। इस वीडियो को शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें