फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: पंजाब में पाराली जलाने के एक साल पुराने वीडियो को अभी का बताकर किया जा रहा शेयर

Thu, 23 Oct 2025 05:36 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हाल ही में पंजाब में पराली जलाने का है। हमने अपनी पड़ताल में वायारल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। हवा की गुणवत्ता पर खराब असर पड़ा है। दीपावली के बाद से एनसीआर में एक्यूआई का स्तर 400 के पार पहुंच गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पराली जलते हुए नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अभी का है और ये पंजाब का है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एक साल पुराना है, जिसे अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हाल ही में पंजाब का है, जहां पराली जलाई जा रही है।  

संजीव टेकरीवाल (@SanjeevaTe49601) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “दिल्ली में प्रदूषण बढ़ गया पापा। सांस नहीं आ रही ले भैंस की पापा मैं तो मर गया भाई साहब दिल्ली में प्रदूषण से लेकर सब कुछ हमारे त्योहारों पर डाल दिया चलो अब एक बात बताएं ये जो मैंने वीडियो डाली है वो पंजाब के पराली जलाने की है.... पर कोई भिंडी का बच्चा ये नहीं बोलेगा की प्रदूषण पंजाब में पराली जलाने से हुई है।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां  देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें  समाचार एजेंसी एएनआई के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 1 नंवबर 2024 को साझा किया गया  है। इसके साथ ही लिखा है कि पंजाब के मोगा जिले के डगरू गांव में एक खेत में पराली जलाने की घटना देखी गई।

इसके बाद हमें न्यूज 9 लाइव की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 1 नंवबर 2024 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में लिखा है “हम पंजाब के मोगा जिले के डगरू गांव के एक खेत में पराली जलाने की घटना पर करीब से नजर डालते हैं। यह प्रथा, किसानों के बीच आम होते हुए भी, वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य जोखिमों सहित गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियां पेश करती है। “

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एक साल पुराना पाया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें