फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: श्रेयस अय्यर की चार साल पुरानी तस्वीर को अभी का बताकर किया जा रहा शेयर

Wed, 29 Oct 2025 08:33 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर हाल ही में चेटिल हुए श्रेयस अय्यर की है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के वनडे उप-कप्तान श्रेयस अय्यर आईसीयू से बाहर आ गए है। श्रेयस को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त चोट लगी थी। बीसीसीआई ने सोमवार को जानकारी दी कि श्रेयस अय्यर की बाई पसली के नीचे के हिस्से में चोट लगी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर की एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर हाल ही में  चोटिल हुए श्रेयस अय्यर की है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल तस्वीर हाल की नहीं है। बल्कि यह चार साल पुरानी 2021 की है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि श्रेयस अय्यर की यह तस्वीर हाल ही की है। 

राजेश चौधरी (@RAJESHKCWIN0333) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “ प्रशंसकों के लिए खुशखबरी - श्रेयस अय्यर आईसीयू से बाहर आ गए हैं। श्रेयस अय्यर अब सुरक्षित हैं। श्रेयस अय्यर को आईसीयू से बाहर निकाल दिया गया है और अब उनकी हालत स्थिर है।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां  देख सकते हैं।

विज्ञापन


पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें एनडीटीवी की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 8 अप्रैल 2021 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि चोट के कारण आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन से हटने के बाद  श्रेयस अय्यर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि उनकी सर्जरी सफल रही और वह ठीक हो रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के कप्तान को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। 

 

आगे की पड़ताल मेंं हमें श्रेयस अय्यर के इंस्टाग्राम पोस्ट मिली। यह पोस्ट 8 अप्रैल 2021 को साझा की गई है। इसके साथ ही लिखा गया है कि सर्जरी सफल रही और दृढ़ निश्चय के साथ, मैं जल्द ही वापस आ जाऊंगा। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

 

यहां से पता चलता है कि  श्रेयस अय्यर की वायरल तस्वीर चार साल पुरानी है। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल तस्वीर को चार साल पुराना पाया है।  इस तस्वीर का मौजूदा समय से कोई संबंध नहीं है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें