फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: सीमा कुशवाहा का पांच साल पुराना रोते हुए वीडिया अभी का बताकर किया जा रहा शेयर

Sun, 12 Oct 2025 05:16 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सीमा कुशवाहा को इस चुनाव में राजद से टिकट नहीं मिलने की वजह से वह रो रही हैं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में चुनाव की तरीखों का एलान हो गया है। सभी पार्टियां टिकट बंटवारे के लिए चर्चा कर रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में राजद के नेता सीमा कुशवाहा रोती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सीमा कुशवाहा को राजद की ओर से टिकट नहीं मिला है, इसलिए वह रो रही हैं। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो 2020 का है। उस समय सीमा कुशवाहा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के साथ जुड़ी हुई थीं। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सीमा कुशवाहा को राजद से टिकट नहीं मिला है, इसलिए वह रो रही हैं। 

फ्रेडरिक (@Notorious_Bhu) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “ सुंदरता से टिकट मिलता तो सीमा कुशवाहा को लोकसभा में ही टिकट मिल जाता। सीमा कुशवाहा को राजद टिकट नहीं देगी। सूचना समाप्त।।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां  देख सकते हैं।

पड़ताल  

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें सिटी पोस्ट लाइव की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 6 अक्तूबर 2020 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में लिखा है “सीमा कुशवाहा ने लगाया उपेन्द्र कुशवाह पर आरोप, लाइव आकर खुली चुनौती दी।”

इसके बाद हमें न्यूज4 नेशन की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 6 अक्तूबर 2020 को प्रकाशित की गई है। यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो पांच साल पुराना है।

 

आगे की पड़ताल में हमें सीमा कुशवाहा के एक्स हैंडल पर एक वीडियो मिला। यह वीडियो 10 अक्तूबर 2025 को साझा किया गया है। वीडियो में उन्होंने बताया है कि, जो वीडियो वायरल हो रहा है पुराना 2020 का वीडियो है इस बार 2025 में माननीय तेजस्वी यादव जी को हर हाल में बिहार के मुख्यमंत्री बनाना है..।

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को पांच साल पुराना है। इसके साथ ही राजद ने अब तक किसी भी सीट से टिकट का बंटावारा नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें