फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: एआई से बना है आगरा में अचानक इमारत गिरने का वायरल वीडियो, पड़ताल में जानें पूरा सच

Wed, 08 Oct 2025 08:04 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि आगरा में एक इमारत गिर गई है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल है। वीडियो में एक इमारत गिरती हुई नजर आरही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि आगरा में एक बिल्डिंग गिर गई है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने वायरल वीडियो एआई से निर्मित पाया है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि आगरा में एक बिल्डिंग गिर गई है। 

पवन  मौरिया नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा “ आगरा में अचानक गिरा बिल्डिंग।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां  देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां  देख सकते हैं।

पड़ताल 

हमने दावे की पड़ताल के लिए कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें आगरा में कोई भी इमारत गिरने की रिपोर्ट नहीं मिली। इसके बाद हमने वीडियो को ध्यान से देखा। वीडियो में विसंगितायां नजर आईं। जैसे की गाड़ी पर इमारत गिरने के बावजूद भी गाड़ी को कुछ नहीं होना। वीडियो की क्वालिटी हाई होना। यहां से हमें वीडियो के एआई होने का संदेह हुआ। इसके बाद हमने वीडियो को हाइव एआई टूल से सर्च किया। टूल ने वायरल वीडियो को 98.2 फीसदी एआई से बने होने की जानकारी दी। 

इसके बाद हमें wasitai टूल से सर्च किया। इस टूल ने भी वायरल वीडियो के एआई से बने होने की जानकारी दी। 

विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा 
हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एआई से बना पाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें