सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग इस बाइक को रोकते है और दोनों बाइक सवारों को पीटने लगते है। इस बाइक पर एक महिला भी जिसे लोग इस महिला को भी पीटते हैं।
क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि स्कूल से अपनी बहन के साथ घर लौट रहे मुस्लिम भाई और बहन को बेरहमी से पीटा गया। उसे तब पीटा गया जब लड़के ने हज़रत मुहम्मद के प्रति अपमानजनक टिप्पणियों का विरोध किया था
मुस्लिम डेली (@muslimdaily_) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “गाजियाबाद में स्कूल से घर लौट रहे एक मुस्लिम लड़के और उसकी बहन पर हिंदुत्व के गुंडों ने बेरहमी से हमला किया। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब लड़के ने पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ की गई ईशनिंदा वाली टिप्पणियों का विरोध किया था।”
एर युसूफ खान (@Er_yusuf) नाम के एक एक एक्स यूजर ने लिखा “स्कूल से अपनी बहन के साथ घर लौट रहे मुस्लिम भाई और बहन पर आतंकियों ने बेरहमी से हमला किया। बचाव करने पर बहन को भी पीटा। यह आतंकी घटना तब हुई जब लड़के ने हज़रत मुहम्मद के प्रति अपमानजनक टिप्पणियों का विरोध किया था”
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने पर हमें वायरल हो रहे वीडियो के कमेंट में हापुड़ पुलिस का बयान मिला। पुलिस ने वायरल हो रहे वीडियो के साथ जो दावा किया जा रहा है उसका खंडन किया। हापुड़ पुलिस अधीक्षक की तरफ से कहा गया “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो जिसमें थाना धौलाना क्षेत्रान्तर्गत एक युवक के साथ मारपीट की गई। उक्त वीडियो करीब 10 दिन पूर्व का है, उक्त प्रकरण के संबंध में थाना धौलाना पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।”
पुलिस के अनुसार इस मामले को गाजियाबाद का बताकर गलत जानकारी फैलाई जा रही है। पुलिस के बयान में हजरत मुहम्मद के प्रति अपमानजनक टिप्पणियों का विरोध की भी कोई बात नहीं की गई थी।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।