फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: बांग्लादेशी सीमा पर किसानों की झड़प में 94 भारतीय सैनिकों के घायल होने का दावा भ्रामक, जानें सच

Mon, 20 Jan 2025 08:22 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल है। इसमें 94 भारतीय सैनिकों को अस्पताल में भर्ती करवाए जाने की बात कही जा रही है। दावा करने वाले कह रहे हैं कि बांग्लादेश सीमा पर किसानों के बीच झड़प में ये भारतीय सैनिक घायल हुए। इसके बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया में एक दावा शेयर किया जा रहा है इस इसमें बांग्लादेश और भारत के सैनिकों में झड़प को लेकर एक दावा किया जा रहा है।      
विज्ञापन


क्या है दावा  
सोशल मीडिया पर कई एक्स यूजर बांग्लादेश और भारत के झंडे की तस्वीर को शेयर करके लिख रहे है कि बांग्लादेशी सेना के साथ आज सीमा पर झड़प होने के बाद 94 भारतीय सैनिक अस्पताल में भर्ती हो गए। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट 18 जनवरी को किया गया था। 

अल्फा इंटेल (@Alpha_Intel24) ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा “अभी-अभी खबर आई है कि बांग्लादेशी सेना के साथ आज सीमा पर हुई झड़प के बाद 94 भारतीय सैनिक अस्पताल में भर्ती हैं।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 

सबकॉन्टिनेंट आई (@subcontinenteye) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “बांग्लादेशी सेना के साथ आज सीमा पर हुई झड़प के बाद 94 भारतीय सैनिक अस्पताल में भर्ती हैं।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

इस तरह के और पोस्ट आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले इस दावे से जुड़े कीवर्ड को इंटरनेट पर सर्च किया। यहां हमें एनडीटीवी की एक खबर देखने को मिली। इस खबर को 18 जनवरी को प्रकाशित किया गया था। इस खबर से हमें पता चला कि सुकदेवपुर सीमा चौकी क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश सीमा पर दोनों देशों के किसानों के बीच एक कहासुनी  झड़प में बदल गई। भारतीय किसानों ने बांग्लादेशी किसानों पर फसल चोरी करने का आरोप लगाया था। इस मामले पर बीएसएफ का एक बयान भी सामने आया। उनकी तरफ से कहा गया कि “सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के हस्तक्षेप से स्थिति पर जल्दी से नियंत्रण पा लिया गया।”

आगे हमें ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की एक खबर भी मिली। इस खबर में बताया गया था कि “ शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत और बांग्लादेश के किसानों के बीच झड़प हो गई, जिसके कारण दोनों देशों के सीमा प्रहरियों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए स्टन ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। दोनों पक्षों की ओर से करीब 1,000 लोग जमा हो गए।”

इन खबरों में किसी भी भारतीय सैनिक के घायल होने की कोई सूचना नहीं दी गई थी। 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है बांग्लादेश बॉर्डर पर झड़प तो हुई लेकिन किसी भी भारतीय सैनिक को चोट लगने की कोई सूचना नहीं मिली। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें