सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर हो रही है, जिसमें कई सारे दूल्हे और दूल्हन दिखाई दें रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स तस्वीर को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 6 मुस्लिमों ने अपनी ही बहनों से शादी कर लिया है।
पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ है। जांच में पता चला कि 6 मुस्लिम भाईयों ने अपने ही पारिवार की 6 लड़कियों से शादी की है न कि सगी बहनों से, इनमें से कोई भी दूल्हा या दुल्हन आपस में सगे भाई-बहन नहीं हैं।
दावा:
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने 6 जनवरी 2025 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "6 मुस्लिम भाईयों ने अपनी ही 6 मुस्लिम बहनों से निकाह किया है। क्या यही इस्लाम की खूबसूरती है? दुनिया में ऐसा कोई धर्म या मजहब नहीं होगा जो अपनी ही बहनों से शादी करते हैं, वह भी 6 भाई एक साथ 6 बहनों से हद है यार !" पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

वहीं, एक्स पर ही एक अन्य यूजर ने समान दावे के साथ 8 जनवरी को यही पोस्ट किया। पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल:
दावे की सच्चाई जानने के लिए डेस्क ने वायरल तस्वीर को गूगल लेंस के जरिए रिवर्स इमेज सर्च किया। जहां पीटाआई को पाकिस्तान की वेबसाइट GNHD पर 7 जनवरी 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में वायरल तस्वीर का विजुअल मौजूद था। रिपोर्ट में बताया गया है कि पंजाब के जिला गुजरात के इलाके जलालपुर पिरोवाला में छह भाइयों ने अपने ही परिवार के छह बहनों के साथ शादी की हैं।
इन दुल्हों में से निगरान अब्बास और कमरान अब्बास ने बताया, “हमने दुल्हन के परिवार पर बोझ न डालने के लिए दहेज का इंतजाम खुद किया है, हम दहेज लेने के खिलाफ हैं।” पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल के अगले क्रम में हमें ‘Aaj tv offical’ के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड हुआ मिला। यहां पर वायरल तस्वीर का वीडियो मौजूद था। चैनल पर 7 जनवरी 2025 को वीडियो अपलोड किया गया था। वीडियो के 46 सकेंड पर एक दुल्हे ने बताया कि हमने अपनी ही कजिन से शादी की है। उन्होंने कहा कि मुहम्मद हमें सादगी से शादी करने का संदेश देते हैं और हमने मेहमानों से पारंपरिक "सलामी" (नगद उपहार) लेने से भी इंकार कर दिया है। पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

वहीं, हमें ‘C41’ के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड हुआ मिला। यहां पर भी वायरल तस्वीर का वीडियो मौजूद था। चैनल पर 4 जनवरी 2025 को वीडियो अपलोड किया गया था। वीडियो के 3.21 पर एक अन्य दूल्हे ने बताया है कि हमनें अपनी ही कजिन से शादी है। हालांकि, इस सामूहिक निकाह के लिए सभी भाइयों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा, क्योंकि सबसे छोटा भाई नाबालिग था। बता दें कि भाईयों ने तय किया था कि सभी छह भाई एक साथ एक ही दिन शादी करेंगे। पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह स्पष्ट हुआ है कि पाकिस्तान में 6 भाईयों ने अपनी कजिन से शादी की है। न कि सगी बहनों से इनमें से कोई भी दूल्हा या दुल्हन आपस में सगे भाई-बहन नहीं हैं।
(This story was originally published by
PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)