फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: ट्रेन ब्लास्ट के दो साल पुराने वीडियो को बलूचिस्तान हाईजैक का बताकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Wed, 12 Mar 2025 06:01 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर ट्रेन में ब्लास्ट का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इसे पाकिस्तान में हाईजैक हुई ट्रेन का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक ट्रेन का वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस ट्रेन में ब्लास्ट होता हुआ नजर आ रहा है। चलती ट्रेन में आग लगते हुए और धुंआ निकलते हुए नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को पाकिस्तान द्वारा हाईजैक की गई ट्रेन का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में पूरी ट्रेन हाईजैक कर ली गई है। उनकी एक बड़ी जासूसी एजेंसी और उनकी पाकिस्तान आर्मी अब पूरे देश को शर्मिंदा कर रही है। 

मेघ अपडेट्स (@MeghUpdates) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “पाकिस्तान में ट्रेन अपहरण। क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को बलूच विद्रोहियों द्वारा IED विस्फोट के बाद अपहरण कर लिया गया। BLA के लड़ाकों ने जाफ़र एक्सप्रेस पर कब्जा करके 182 लोगों को बंधक बना लिया है। 11 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 

ऑक्सोमिया जियोरी (@SouleFacts) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “बलूच सेना ने पाकिस्तान में एक बड़ा हमला किया, क्वेटा से जा रही जाफ़र एक्सप्रेस ट्रेन में BLA ने सेना के जवानों समेत 150 से ज़्यादा यात्रियों को बंधक बना लिया। हाईजैक प्रक्रिया में पाकिस्तान सेना के छह जवान भी मारे गए।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

इसी तरह के कई और दावे आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें रोहन पंचीगर नाम के एक्स अकाउंट पर यह पोस्ट देखने को मिला। इस पोस्ट को 2022 में शेयर किया गया था। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “बीएलए ने बलूचिस्तान के सिब्बी के पास एफसी (फ्रंटियर कॉर्प्स) को ले जा रही ट्रेन पर आईईडी हमले का फुटेज जारी की है।”

ऐसा ही एक पोस्ट हमें न्यूज़ 9 प्लस नाम के एक एक्स अकाउंट पर देखने को मिला। इस अकाउंट पर 2022 में एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसे कई हमलों के वीडियो से जोड़कर बनाया गया था। इस वीडियो में वायरल हो रहे ट्रेन के ब्लास्ट का वीडियो भी मौजूद था। वीडियो पोस्ट करके लिखा गया था “पाकिस्तान अपने सबसे बड़े प्रांत बलूचिस्तान पर लोहे की मुट्ठी से शासन कर रहा है। उसकी निरंकुश नीतियों ने क्षेत्र में हिंसक प्रतिरोध को जन्म दिया है। क्या बलूचिस्तान नया बांग्लादेश बनने जा रहा है?

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो 2022 से सोशल मीडिया पर मौजूद है। इसका हालिया ट्रेन हाईजैक से कोई संबंध नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें