कालका में हाउसिंग बोर्ड के समीप स्थित एसडी चैरिटेबल डायगभनोस्टिक सेंटर में नवीनतम टेक्नोलॉजी युक्त डिजिटल एक्सरे मशीन का उद्घाटन रविवार को सांसद रत्न लाल कटारिया सुबह 11 बजे एसडी स्मार्ट स्कूल के प्रांगण में करेंगे। इस दौरान कालका विधायक लतिका शर्मा तथा पंचकूला विधायक ज्ञान चंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे।