फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश चुनाव: सहारनपुर के बाद बुलंदशहर में भी सपा को रैली रद्द, रालोद ने कसा तंज

सार

रालोद प्रवक्ता ने दावा किया कि जाट समाज और चौधरी परिवार के अपमान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को चुनाव में जवाब देगी। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव, जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव का प्रस्तावित बुलंदशहर दौरे के रद्द हो गया है। दौरा रद्द होने पर रालोद प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने दावा किया कि पश्चिम यूपी में 36 बिरादरी के विरोध के चलते सपा को पहले सहारनपुर और अब बुलंदशहर की रैली रद्द करनी पड़ी। दरअसल अखिलेश यादव का 11 सितंबर को बुलंदशहर दौरा प्रस्तावित था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। इससे पहले उनका सहारनपुर दौरा भी रद्द हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित अग्रवाल ने वीडियो जारी कर कहा, "अब अखिलेश यादव को समझ में आ गया होगा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ‘चौधरी’ कौन है। समाज को बांटने की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है। एसी कमरों में बैठकर बड़ी-बड़ी बातें करना आसान है, लेकिन चुनाव के समय जनता के बीच जाना पड़ता है।"  

रालोद प्रवक्ता ने दावा किया कि जाट समाज और चौधरी परिवार के अपमान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को चुनाव में जवाब देगी। दरअसल, सपा अध्यक्ष ने बीते 17 अगस्त को एक कार्यक्रम के दौरान बिना नाम लिए जयंत चौधरी पर तंज कसा था। इसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने चवन्नी से रुपया बना दिया, लेकिन वे फिर भी साथ छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें