फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचार: बेटियों की बेखौफ उड़ान

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्य का प्रथम धर्म नागरिक की रक्षा है, और जब नागरिक आधी आबादी हो, तो यह धर्म सबसे ऊपर आ जाता है। शक्ति की असली आराधना भी यही है कि हर महिला को सुरक्षा और सम्मान मिले। योगी सरकार ने इसी विचार को अपनी शासन-दृष्टि का केंद्र बनाया है कि सुरक्षा कृपा नहीं, अधिकार है।
विज्ञापन


सत्ता संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जिस दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ महिला सुरक्षा को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता दी, उसने महिलाओं में एक नए आत्मविश्वास का संचार भी किया है। लोकतंत्र में मिली अभिव्यक्ति की आजादी का लाभ उठाकर कोई व्यक्ति यदि आज यूपी में महिला सुरक्षा पर सवाल उठाता है तो इसका मतलब यही है कि वह निहित स्वार्थ के चलते इस सत्य को अस्वीकार कर रहा है। सत्य यह है कि महिला सुरक्षा अब सुदृढ़ कानून-व्यवस्था का मुख्य स्तंभ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें